Categories: खेल

IND vs WI FIRST TEST PLAYING 11: विंडीज़ ने जीता टॉस, चुनी पहले बल्लेबाज़ी, गिल ने अचानक बदली प्लेइंग 11, तूफानी ऑलराउंडर को किया बाहर

IND vs WI: ये पहला मौका है जब शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में अपनी धरती पर टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. इससे पहले गिल ने इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी. वहां पर भारतीय टीम 2-2 से सीरीज़ को ड्रॉ करवाने में सफल रही थी.

Published by Pradeep Kumar

IND vs WI First Test playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में वेस्टइंडीज़ के कप्तान रोस्टन चेस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने के फैसला किया. इसका मतलब साफ है कि टीम इंडिया इस मैच में आपको पहले गेंदबाज़ी करती हुई नज़र आएगी. इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से अक्षर पटेल को बाहर रखा गया है. टीम में 3-3 स्पिन गेंदबाज़ तो शामिल हैं, लेकिन प्लेइंग 11 में अक्षर की जगह पर कुलदीप यादव को मौका दिया गया है. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा भी प्लेइंग 11 मेंं जगह नहीं बना पाए.

पहले टेस्ट के लिए INDIA की PLAYING 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

पहले टेस्ट के लिए WEST INDIES की PLAYING 11

टेगेनारिन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाजे, शाई होप, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वार्रिकन (उपकप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, जोहान लेने, जेडन सील्स.

बतौर कप्तान शुभमन का घर में पहला टेस्ट

ये पहला मौका है जब शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में अपनी धरती पर टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. इससे पहले गिल ने इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी. 5 मैचों की उस टेस्ट सीरीज़ को भारतीय टीम 2-2 से ड्रॉ करवाने में सफल रही थी.

IND vs WI का टेस्ट रिकॉर्ड

Related Post

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक 100 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 23 जीते और वेस्टइंडीज ने 30 मुकाबले अपने नाम किए हैं. हालांकि 47 मैच ड्रॉ रहे हैं. वहीं टीम इंडिया ने 13 घरेलू मैच जीते हैं. खास बात ये है कि वेस्टइंडीज ने साल 2002 के बाद से भारत में कोई भी टेस्ट नहीं जीता है. 

ये भी पढ़ें- INDIA vs WEST INDIES TEST LIVE STREAMING: कब कहां और कैसे देख पाएंगे भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज़? जानिए पूरी डिटेल

कैसे रहेगा पिच का मिज़ाज?

पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जाना है. हालांकि ये मैच हरी पिच पर हो सकता है. क्योंकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिच पर काफी घास देखी गई थी. ये लाल मिट्टी की पिच है, जिसपर थोड़ी बहुत खास रहने की उम्मीद है. घास के चलते शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है. हालांकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे स्पिन गेंदबाज़ों का जलवा भी देखने को मिल सकता है. वहीं अगर बात बल्लेबाज़ी की करें तो जो खिलाड़ी संयम और धैर्य से बल्लेबाज़ी करेगा जो इस पिच पर रनों का अंबार भी लगा सकता है. तो कुल मिलाकर ये बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों के लिए स्पोर्टिंग विकेट रहने वाला है.

ये भी पढ़ें-INDIA vs PAKISTAN MATCH: फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानिए कब, कहां और किस दिन होगी सुपर फाइट?

कैसे रहेगा मौसम का हाल?

अहमदाबाद में होने वाले इस मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार अहमदाबाद में 2 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी है. हालांकि मैच के पहले दिन बारिश होने की पूरी आशंका है. हालांकि तीसरे और दूसरे दिन बारिश की आशंका काफी कम है. लेकिन चौथे और 5वें दिन बारिश फिर मैच में खलल डाल सकती है. 

Pradeep Kumar

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026