Categories: खेल

भारतीय क्रिकेट के इस स्टार ने किरायदार से की शादी, 11 साल तक किया था डेट, जानें कौन?

Bhuvneshwar Kumar and Nupur: कुछ प्रेम कहानी ऐसी होती हैं जिन पर भरोसा करना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसी ही एक लव स्टोरी भारतीय क्रिकेट के धुरंधर भुवनेश्वर कुमार और नुपूर नागर की है. दोनों ने एक दूसरे को 11 साल तक डेट किया-

Published by sanskritij jaipuria

Bhuvneshwar Kumar and Nupur: भारतीय क्रिकेट के धुरंधर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लव स्टोरी बेहद खास और दिल छू लेने वाली है. क्रिकेट के मैदान पर उनके जादू की तरह ही उनकी निजी जिंदगी में भी एक प्यारी कहानी छुपी है. उनकी पत्नी नुपूर नागर से मुलाकात थोड़ी अनोखी और रोमांचक रही. नुपूर पहले भुवनेश्वर के घर में किराए पर रहती थीं और यहीं से दोनों की कहानी ने जन्म लिया.

जब भुवनेश्वर अपने क्रिकेट करियर की शुरुआती दौड़ में थे, तब नुपूर उनके घर के पास किरायेदार थीं. शुरूआत में दोनों के बीच केवल दोस्ती थी. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी, समय साथ बिताने लगे और एक-दूसरे को समझने लगे. दोस्ती कब प्यार में बदल गई, ये खुद उन्हें भी तुरंत पता नहीं चला. लेकिन यही वो जादुई पल था जिसने दोनों की जिंदगी बदल दी.

11 साल का लंबा सफर

भुवनेश्वर और नुपूर ने अपने रिश्ते में कभी जल्दबाजी नहीं की. उन्होंने पूरे 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. इस दौरान भुवनेश्वर ने भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह पक्की की और कई यादगार मैच खेले. इसके बावजूद दोनों ने अपने प्यार को हमेशा सादगी और प्राइवेसी के साथ संभाला. येे रिश्ता न केवल समय के साथ मजबूत हुआ बल्कि दोनों के परिवारों के लिए भी खुशी का कारण बन गया.

A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi)

Related Post

शादी और नई जिंदगी

आखिरकार साल 2017 में दोनों ने शादी का फैसला किया. 23 नवंबर 2017 को मेरठ में उनकी शादी हुई, जो बेहद सादगी भरी लेकिन खूबसूरत थी. इसके बाद दिल्ली में रिसेप्शन हुआ, जिसमें कई क्रिकेटर्स भी शामिल हुए. आज भुवनेश्वर और नुपूर एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं और उनकी एक प्यारी बेटी भी है. उनकी लव स्टोरी ये सिखाती है कि सच्चा प्यार समय और समझदारी के साथ ही फलता-फूलता है.

क्रिकेट से कुछ दूरी

हालांकि भुवनेश्वर का क्रिकेट करियर भी सुर्खियों में रहा. उन्होंने नवंबर 2022 में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला. उसके बाद वो भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. बढ़ते प्रतियोगिता और युवा टैलेंट के बीच बीसीसीआई अब नई पीढ़ी को मौके दे रहा है.

 

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

चिल्लर के नाम पर खेल! भिखारियों के साथ हुई ठगी; नकली नोट देकर उड़ाए हजारों

Kubreshwar Dham Beggars Cheated: घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक…

April 14, 2026

सरकारी मुहर और साइन की नकल, कलेक्टर ऑफिस में बड़ा फर्जीवाड़ा! बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

MP Fake Registry Case: प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से…

April 14, 2026

एडमिशन सीजन में अलर्ट! UGC ने फर्जी यूनिवर्सिटी से किया सावधान; छात्र ऐसे कर सकते हैं शिकायत

UGC on university scams: यूजीसी ने पहली बार इस मुद्दे पर ईमेल के जरिए भी…

April 14, 2026

कप्तान सूर्यकुमार पर मंडराया बड़ा संकट, कोच ने भी छोड़ा साथ! वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी हो सकते हैं टीम से बाहर

Suryakumar Yadav News: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनका प्रदर्शन तय…

April 14, 2026

लोकसभा का मेगा विस्तार, अब 850 सांसद! महिला आरक्षण के बाद यहां समझें संसद का पूरा गणित

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33…

April 14, 2026

Microsoft का बड़ा फैसला! Outlook Lite होगा बंद; एंड्रॉइड यूजर्स तुरंत करें ये काम

Outlook Lite app closing: Outlook Lite को 2022 में खासतौर पर ऐसे Android यूजर्स के…

April 14, 2026