Categories: खेल

IND A vs AUS A: श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य ने ठोके शतक, जूनियर जडेजा ने गेंदबाज़ी में किया कमाल, 171 रनों से जीता मैच

INDIA A vs AUSTRALIA A: ऑस्ट्रेलिया ए की टीम जब 414 रनों की चुनौती का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. ऑस्ट्रेलिया ए ने अपना पहला विकेट 40 रनों के स्कोर पर जैक फ्रेजर मैकगर्क के रूप में गंवाया जो 23 रन बनाकर आउट हुए.

Published by Pradeep Kumar

IND A vs AUS A: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए की टीमों के बीच खेले गए अनऑफिशियल वनडे मैच में इंडिया ए ने 171 रनों की बड़ी जीत दर्ज़ की. इस जीत के साथ ही इंडिया ए ने तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में इंडिया ए  की जीत में बल्लेबाज़ों के साथ-साथ गेंदबाज़ों ने भी अहम किरदार निभाया और अपनी टीम को मैच जिताया. बल्लेबाज़ी में टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) ने दमदार शतक लगाए. इन दोनों की धमाकेदार पारियों की बदौलत इंडिया ए की टीम ने 413 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया. 414 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए की टीम 242 रनों पर ढेर हो गई और इंडिया ए ने इस मैच को 171 रनों से अपने नाम कर लिया.

जूनियर जडेजा ने गेंदबाज़ी में दिखाया दम

ऑस्ट्रेलिया ए की टीम जब 414 रनों की चुनौती का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. ऑस्ट्रेलिया ए ने अपना पहला विकेट 40 रनों के स्कोर पर जैक फ्रेजर मैकगर्क के रूप में गंवाया जो 23 रन बनाकर आउट हुए. वहीं इसके बाद कूपर कोनोली और मैकेंजी हार्वे ने मिलकर स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचाया, इसी बीच कोनोली जहां 33 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं मैकेंजी 68 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ए की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. एक बल्लेबाज़ आता तो दूसरा आउट हो जाता. इस तरह 33.1 ओवर में 242 रनों पर ऑस्ट्रेलिया ए की पारी सिमट गई.

इंडिया ए की तरफ से जूनियर जडेजा ने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया और ऑस्ट्रेलिया ए के 4 विकेट लेकर निशांत सिंधू ने इस टीम की कमर तोड़ दी. निशांत सिंधू को जूनियर जडेजा के नाम से जाना जाता है, क्योंकि ये खिलाड़ी एक स्पिन ऑलराउंडर है और ये आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा भी रह चुका है. निशांत सिंधू ने जहां 4 बल्लेबाज़ों का शिकार किया, तो वहीं  रवि बिश्नोई ने 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा युद्धवीर सिंह चरक, गुरजपनीत सिंह, सिमरजीत सिंह और आयुष बडोनी भी 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे.

Related Post

ये भी पढ़ें-IND vs WI FIRST TEST PLAYING 11: पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 आई सामने आई, ये 11 खिलाड़ी मचाएंगे मैदान पर तबाही!

अय्यर और प्रियांश आर्य ने ठोके शतक 

ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें ओपनिंग में जहां प्रियांश आर्य ने 84 गेंदों में 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं मिडिल ऑर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले का कमाल दिखा जिन्होंने 83 गेंदों का सामना करते हुए 110 रनों की पारी खेली जिसमें 12 चौके और 4 छक्के भी शामिल है. इसके अलावा निचलेक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे आयुष बडोनी ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अब दोनों टीमों के बीच इस अनऑफिशियल वनडे सीरीज का दूसरा मैच तीन अक्टूबर को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- India vs West Indies: एशिया कप जिताने वाला खिलाड़ी होगा टीम इंडिया से बाहर, सामने आई चौंकाने वाली वजह!

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026