टीम इंडिया में नई पहेली! वैभव सूर्यवंशी के लिए किस खिलाड़ी की होगी टीम से छुट्टी

Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव की संभावित एंट्री ने टीम संतुलन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. खासकर कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है.

Published by Shubahm Srivastava

IND vs Ireland 2026 Squad: भारतीय क्रिकेट के प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) इन दिनों भारतीय क्रिकेट में चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं. उनके इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, खासकर तब जब उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है. आईपीएल में उनके आत्मविश्वास भरे खेल ने सभी का ध्यान खींचा है. उन्होंने तेज़ गेंदबाज़ों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ दोनों प्रभावित हैं.

आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन

आईपीएल (Indian Premier League) में वैभव ने जिस अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की, उसने उनके चयन की मांग को और तेज़ कर दिया. उन्होंने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपनी निडरता दिखाई और उसी ओवर में एक और छक्का लगाया. इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ भी उन्होंने तेजी से रन बनाए. इस प्रदर्शन ने उन्हें भविष्य का स्टार बना दिया है और टीम इंडिया में शामिल करने की मांग को बढ़ाने दी है.

टीम चयन की जटिल पहेली

हालांकि वैभव सूर्यवंशी की एंट्री आसान नहीं होगी. भारतीय टीम जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दो टी20 मैच खेले जाएंगे. चयनकर्ताओं ने करीब 35 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, ताकि वीज़ा प्रक्रिया पूरी की जा सके. रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 की जगह 16 या 17 खिलाड़ियों की टीम चुनी जा सकती है. लेकिन असली सवाल यह है कि अगर वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो बाहर कौन होगा? यह चयन समिति के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है.

ओपनिंग स्लॉट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा

भारतीय टी20 टीम में ओपनिंग के लिए पहले से ही मजबूत विकल्प मौजूद हैं. अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं. इन तीनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. संजू सैमसन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि अभिषेक शर्मा टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज माने जा रहे हैं. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल भी एक मजबूत विकल्प हैं. ऐसे में चौथे ओपनर के रूप में वैभव को शामिल करना चयन सैंपल के लिए कठिन फैसला होगा.

Related Post

कप्तान की पोजीशन पर भी सवाल

वैभव की संभावित एंट्री ने टीम संतुलन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. खासकर कप्तान  सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की फॉर्म को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है. अगर वैभव के लिए किसी स्थापित खिलाड़ी को बाहर किया जाता है, तो यह सवाल उठेगा कि खराब फॉर्म के बावजूद सूर्यकुमार टीम में कैसे बने हुए हैं.

एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैभव का डेब्यू आयरलैंड या जिम्बाब्वे दौरे पर हो सकता है, लेकिन एशियन गेम्स या वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज उन्हें बेहतर मंच दे सकती है. यदि इससे पहले मौका नहीं मिला, तो इन टूर्नामेंट्स में उनका इंटरनेशनल डेब्यू लगभग तय माना जा रहा है.

टूटेगा सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड, टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की डेब्यू डेट आई सामने! इस टीम के साथ होगा पहला मैच

Shubahm Srivastava

Recent Posts

1 शेयर पर 1 फ्री! LIC ने दिया निवेशकों को बड़ा तोहफा; यहां समझें मामला

LIC Bonus Share: कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है.…

April 16, 2026

1.5 करोड़ पर बनी बात, फिर कर दी 170 करोड़ की मांग— जानें तलाक के इस केस में SC ने क्या फैसला सुनाया?

Divorce Settlement India: यह मामला वर्ष 2000 में हुई एक शादी से जुड़ा है. 2023…

April 16, 2026

दुष्कर्म पीड़िता का पलटवार! बाजार में आरोपी की चप्पलों से हुई धुनाई, घसीटकर पहुंचाया थाने

Madhya Pradesh news: पीड़िता का आरोप है कि आरोपी धर्मवीर बंजारा उस पर लगातार केस…

April 16, 2026

पहले 3 को कुचला, फिर जिम पहुंच किया वर्कआउट…MLA के बेटे ने थार से सड़क पर मचाया कहर

Karera Thar car accident: आरोप है कि दिनेश लोधी ने जिम जाते समय अपनी थार…

April 16, 2026

Indian Railway News: कश्मीर से दिल्ली तक अब 24 घंटे में माल डिलीवरी! इन व्यापारियों को मिलेगा फायदा

Kashmir parcel train: इस नई सेवा को ‘ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस’ (JPP-RCS) नाम दिया…

April 16, 2026