Categories: खेल

Bangladesh W vs Pakistan W World Cup: पाकिस्तानी टीम फिर हुई शर्मसार, अब बांग्लादेश के हाथों मिली करारी हार

PAK W vs BAN W: पहले पाकिस्तानी टीम एशिया कप 2025 में हारी और अब एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा है. खास बात ये है कि इस बार तो पाकिस्तान के लिए ये हार और भी ज़्यादा शर्मनाक है.

Published by Pradeep Kumar

Bangladesh W vs Pakistan W World Cup Match: पाकिस्तान की टीम की इन दिनों हर जगह फजीहत हो रही है. पहले पाकिस्तानी टीम एशिया कप 2025 में हारी और अब एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा है. खास बात ये है कि इस बार तो पाकिस्तान के लिए ये हार और भी ज़्यादा शर्मनाक है, क्योंकि इस बार पाकिस्तान को ये हार बांग्लादेश की टीम के हाथों मिली है. इन दिनों महिला वर्ल्ड कप खेला जा रहा है और अब इसी महिला वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तानी टीम को धूल चटा दी. बांग्लादेश की महिला टीम ने पाकिस्तान की महिला टीम को 7 विकेट से हराया. कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को सिर्फ 129 रन पर ढेर कर दिया और फिर 32 ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल करते हुए जीत के साथ खाता खोला लिया.

कैसे पाकिस्तान फिर हुआ शर्मसार?

पाकिस्तान की महिला टीम वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अपने सारे मैच श्रीलंका में ही खेलेगी. पाकिस्तान की टीम ने कोलंबो में अपना पहला मैच खेला और पहले ही मैच में बांग्लादेश ने उसको धो डाला. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में फातिमा सना की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने पहले बैटिंग की. इस मुकाबले में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही पहले ही ओवर में बांग्लादेश की तेज़ गेंदबाज़ मारुफा अख्तर ने पहले ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर लगातार 2 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बोल्ड कर दिया. इस तरह स्कोर सिर्फ 2 रन पर 2 विकेट हो गया और पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई. इसके बाद पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली और रमीन शमीम के बीच 42 रन की अच्छी साझेदारी की. ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम पटरी पर लौट आई है, लेकिन तभी लगातार 2 ओवर में नाहिदा अख्तर ने इन दोनों को ही वापस पवेलियन भेज दिया. इस तरह 50 रन से पहले ही पाकिस्तान के 4 विकेट गिर गए और जल्द ही 67 रन तक आधी टीम ढेर हो गई. कप्तान फातिमा सना, आलिया रियाज और डायना बेग ने कुछ रन बटोरकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन फिर भी पूरी टीम 38.3 ओवर में सिर्फ 129 रन पर ढेर हो गई. बांग्लादेश के लिए मारूफा और नाहिदा के अलावा शोरना अख्तर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

ये भी पढ़े-IND vs WI Jasprit Bumrah: बुमराह ने फेंकी ‘मिसाइल गेंदें’, विंडीज के बल्लेबाज़ों के छूटे पसीने, देखें VIDEO

Related Post

बांग्लादेश की भी हुई खराब शुरुआत

बांग्लादेश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में ही ओपनर फरगाना होक आउट हो गईं. वहीं 12वें ओवर में शरमीन अख्तर भी पवेलियन लौट गईं. सिर्फ 35 रन तक 2 विकेट गिराने के बाद पाकिस्तान को वापसी की आस जगी होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. ओपनर रूबिया हैदर ने कप्तान निगार सुल्ताना के साथ मिलकर 62 रन की बेहतरीन साझेदारी की और पाकिस्तान की हार तय कर दी. जल्द ही रूबिया ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया और सोभना मोस्तरी के साथ मिलकर टीम को 32वें ओवर में ही जीत तक पहुंचा दिया. रूबिया 54 रन और सोभना 24 रन बनाकर नाबाद लौटी.

ये भी पढ़े- IND vs WI Bumrah Siraj Shines: सिराज और बुमराह ने अपना जलवा दिखाया, विंडीज को 162 रनों पर उड़ाया

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026