Categories: खेल

भारत का वो लकी चार्म जो कभी नहीं हारा फाइनल, नाम सुनते ही तस्बीह जपने लगे पाक के खिलाड़ी

Asia Cup 2025: एशिया कप में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकबाला खेला जाएगा.

Published by Divyanshi Singh

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज (28 सितंबर) को एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का फाइनल मुकबाला खेला जाएगा.फाइनल में उसका सामना पाकिस्तान से होगा. इससे पहले एशिया कप 2025 में ये दोनों टीमे दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं दोनों बार भारतीय टीम की जीत हुई है. वहीं किसी टूर्नामेंट के फाइनल के आकड़े कि बात करें तो इसमे पाकिस्तान का पलड़ा भारी है.

एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले खेले गए 12 टूर्नामेंटों में पाकिस्तान ने आठ बार फाइनल जीता है, जबकि भारत केवल चार बार ही जीत पाया है. लेकिन टीम इंडिया के पास एक ऐसा खिलाड़ी है जो अगर टीम में हो तो भारत कभी कोई मैच नहीं हारता.पिछले छह सालों से यही स्थिति है जिसमें टी20 विश्व कप फाइनल भी शामिल है. अब, यह खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए आफत साबित हो सकता है.

टीम इंडिया का लकी चार्म

टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, लेकिन वे 11 दिसंबर 2019 से टीम इंडिया के लकी खिलाड़ी बने. तब से अब तक टीम इंडिया ने 35 टी20 मैच खेले हैं. इनमें से 33 में उन्हें जीत मिली है, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं.

Related Post

इन मैचों का हिस्सा रह चुके हैं शिवम दुबे

शिवम दुबे इन सभी मैचों में टीम का हिस्सा थे. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2024 टी20 विश्व कप फाइनल में भी खेला था. भारत ने यह मैच 7 रनों से जीत लिया. अब एशिया कप के फ़ाइनल में टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि इस मैच में भी उसकी किस्मत साथ दे.

बदलेगा 41 साल पुराना इतिहास, पाकिस्तान के कप्तान ने भारत को हराने के लिए बनाया मास्टर प्लान

कुलदीप यादव खेल चुके हैं दो फाइनल

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)दो एशिया कप फ़ाइनल खेल चुके हैं और टीम इंडिया ने दोनों फ़ाइनल जीते हैं. 2018 में, टीम इंडिया एशिया कप (Asia Cup) के फ़ाइनल में पहुंची थी. बांग्लादेश के खिलाफ़ ख़िताबी मुक़ाबले में टीम इंडिया ने तीन विकेट से जीत हासिल की थी.

फाइनल में पाकिस्तान को मिलेगा बड़ा एडवांटेज, सूर्यकुमार यादव की टीम को लगा बड़ा झटका

कुलदीप यादव ने उस मैच में तीन विकेट लिए थे. बाद में, टीम इंडिया ने 2023 में श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता. उस फाइनल में कुलदीप यादव भी खेले थे. हालांकि, 2018 और 2023 के एशिया कप वनडे प्रारूप में खेले गए थे.

एक सिक्का करेगा हार और जीत का फैसला? जानें फाइनल में टॉस क्यों इतना अहम

Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026