Categories: खेल

CSK को लगी नजर! धोनी के बाद एक और बल्लेबाज को हुई इंजरी; कप्तान की बढ़ी मुश्किलें

Ayush Mhatre Injury: चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शुरूआत से ही अच्छा नहीं रहा है. टीम को अभी तक 6 में से 2 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है.

Published by Preeti Rajput

Ayush Mhatre Injury: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को न जानें किसकी नजर लग गई है? सीएसके के खिलाड़ियों को चोट लगने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के टीम और फैंस के लिए एक और बुरी खबर है. टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की बाईं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट आ गई है. जिसके कारण अब आने वाले मैचों में वह बाहर हो सकते हैं. टीम के लिए IPL 2026 का शुरुआत से ही अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में उन्हें चोट लगने से टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है. म्हात्रे से पहले एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, खलील अहमद को पहले ही चोट लग चुकी है. 

आयुष म्हात्रे को लगी चोट

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आयुष म्हात्रे ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर आए थे. म्हात्रे इस मैच में 
संजू सैमसन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए थे. वह काफी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने 12 गेंदों पर 30 रन बना लिए थे. लेकिन तभी दो रन दोड़ने के बाद वह रुक गए और हैमस्ट्रिंग पकड़ ली. उन्होंने अपना हेलमेट फेंक दिया और वह काफी दर्द में नजर आ रहे थे. उन्होंने फिजियोथेरेपिस्ट तैफुन सिमसेक की मदद भी ली थी. 

इंजरी पर क्या बोले बैटिंग कोच?

बैटिंग कोच हसी ने आयुष म्हात्रे की इंजरी को लेकर कहा कि ‘उन्हें हैमस्ट्रिंग टियर है, मुझे नहीं पता कि यह कितना ज्यादा और गंभीर है. हम स्कैन करवाएंगे, लेकिन यह हमारे लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण नजर आ रहा है. यह बड़ा नुकसान साबित हो सकता है. 

Raebareli Tragedy: पत्नी के मायके जाने से टूटा ‘पिटू’ का दिल! नशे की लत और कलह ने छीनी जिंदगी

Related Post

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

आयुष इस सीजन में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 6 मैच की 6 पारियों में 201 रन बनाए. उनका 177.88 स्ट्राइक रेट था, इस दौरान 2 अर्धशतक भी लगाए. 

कितने मैच करेंगे मिस?

कोच ने बताया कि शुरुआती संकेत अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं. चोट के बारे में सही गंभीरता स्कैन के बारे में पता लगेगा. हालांकि, बैटिंग कोच ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि आयुष कितने मैच मिस करने वाले हैं? 

Sudden death police station India: तहरीर देने आए वृद्ध की थाने के सामने मौत, जमीनी विवाद में देने पहुंचे थे तहरीर

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

पैसे मांगे, फिर बहू पर उठाया हाथ; बरेली में महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Uttar Pradesh News: बरेली में एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट करने और जान…

April 19, 2026

Youth Suicide Bihar News: मां के बाद बेटे की मौत, 19 साल के युवक ने लगाई फांसी! बंद कमरे में मिला शव परिवार सदमे में

Pauthu market suicide case: मृतक की पहचान पौथु बाजार निवासी शिव शंकर साव के पुत्र…

April 19, 2026

Madhya Pradesh: शादी तय करना पड़ा भारी! भांजे ने लाठी-डंडों से मामा को उतारा मौत के घाट

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रीवा जिले रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज…

April 19, 2026

Child Marriage Stopped : 1098 पर आई सूचना और बच गया बचपन…17 साल के लड़के की शादी कुछ इस तरह रोकी

Child helpline 1098 action: टीम में ब्लॉक परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में सेक्टर सुपरवाइजर, चाइल्ड…

April 19, 2026

हाथों में बर्तन…आंखों में आंसू! भीषण गर्मी में नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Madhya Pradesh News: मुरैना से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत नाका इन दिनों…

April 19, 2026

नाम लिखवाइए साहब देखेंगे! 3 महीने से सूखी है ग्रामीणों की थाली; सूरजपुर में सिस्टम फेल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना का अधूरे मकानों और टूटती उम्मीदों…

April 19, 2026