Categories: धर्म

Video: सिकंदर, संत और एक सुई का किस्सा…प्रेमानंद महाराज जी ने मनुष्य के अंत को लेकर कही बड़ी बात, सुन खुल जाएंगी आपकी आंखें

Premanand Maharaj Ji Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो में प्रेमानंद महाराज जी एक व्यक्ति अपने अंतिम क्षणों में क्या लेकर जाता है, इसपर प्रकाश दाल रहे हैं.

Published by Shubahm Srivastava

Parmanand Maharaj Ji Video: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिससे उनके अनुयायी बेहद चिंतित थे. हालांकि, इस दौरान भी सोशल मीडिया पर उनकी कई रीलें देखी जा रही हैं, जिनमें वे जीवन के सच्चे मूल्यों को साझा कर रहे हैं. अब, इन्हीं रीलों में से एक में वे इस बात पर प्रकाश डाल रहे हैं कि एक व्यक्ति अपने अंतिम क्षणों में क्या लेकर जाता है. इस दौरान उन्होंने सिकंदर से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया.
 
प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि , कितना भी कमा लो मरोगे चवनी नहीं जाएगी – एक रुपया साथ नहीं जाएगा कितने भी यार मित्र मान लो कोई साथ नहीं होगा. उन्होंने आगे कहा कि, दुनिया में लाखों का मेला जुड़ा हंसा जब जब उड़ा तो अकेला उड़ा . 

सिकंदर, संतों और एक सुई का किस्सा

प्रेमानंद महाराज जी सिकंदर का जिक्र करते हुए कहते हैं कि, वो बहुत पराक्रमी योद्धा और यशस्वी और विजय श्री को प्राप्त था, जिधर से निकल जाता उधर विजय श्री उसके चरण चूमती थी.

किसी दिन वो मतवाला हो कर के जा रहा था तभी कुछ संतों ने देखा. तो संत जो है वो नाचने लगे वाह सिकंदर आया बहुत बलवान हो तुम वीर हो योद्धा हो – तो अपनी प्रशंसा सुन वो रुका. तो संतों ने कहा हम लोग गरीब हैं – कभी-कभी कपड़ा फट जाता है तो सुई हमारे सीलने के काम में आती है, तो हम तो मरेंगे तो कुछ ले नहीं जाएंगे लेकिन आप वीर हो, योद्धा हो….

ये सुई ले जाना और हमें परलोक में दे देना आप इतना काम करना… तो सिकंदर ने कहा ये कैसी बात करते हो मरने के बाद तो कुछ नहीं जाएगा…

A post shared by Kundan Singh (@_radhe_krishna_7642)

Related Post

संतों ने दिखाया सिकंदर को आईना

तो संत बोले बस तेरे को ये समझना है…ये जो हजारों की खोपड़िया काट रहा है अपने बल के अहंकार में चूर घूम रहा है. सुई भी नहीं ले जाने की ताकत है तेरे में … एक सुई भी यहां ले नहीं ले जाएगा …किसके लिए कर रहा है?

तो उसने आदेश किया कि जब सिकंदर मरे… तो हाथ ऐसे विमान से कर देना जिससे सब लोग जानें ऐसा पराक्रमी और ऐसा पूरे संसार को अधीन करने की इच्छा रखने वाला जब मर कर जा रहा है तो कुछ हाथ में नहीं है, कोई साथ नहीं है.

प्रेमानंद महाराज जी का संदेश; सबका मंगल करेगा राधा नाम, कुछ भी चला जाए पर राधा नाम नहीं जाएगा

प्रेमानंद महाराज जी का स्वास्थय कैसा है?

हाल के दिनों में, सोशल मीडिया पर वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं व्याप्त थीं। यह अटकलें तब शुरू हुईं जब एक वीडियो सामने आया जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ और लाल दिखाई दे रहा था, जिससे भक्तों में चिंता फैल गई.

श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन ने एक औपचारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि प्रेमानंद महाराज स्वस्थ हैं और अपनी दिनचर्या जारी रखे हुए हैं. हालांकि, उनकी नियमित सुबह की सैर अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई हैं. प्रशासन ने लोगों से संत के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहें न फैलाने का आग्रह किया है.

मान, मोह और अहंकार का त्याग करो,प्रेमानंद जी महाराज की पुरानी वीडियो वायरल.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026