Premanand Maharaj Darshan: वृंदावन की गलियों में राधा-कृष्ण का नाम ही चारों तरफ सुनाई देता है. यहां की गलियों में भक्ति का एक अलग ही रंग नजर आता है. इन्हीं प्रेम और पवित्र गलियों में प्रेमानंद महाराज बसे हुए हैं. जिनके दर्शन के लिए लोग देश विदेश से पहुंचते हैं. उनकी भक्ति, सादगी और तेज देखकर लोग मोहित हो जाते हैं. श्रीराधा के प्रति प्रेम ने उन्हें लाखों लोगों के दिलों से जोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि आप महाराज जी से कैसे मुलाकात कर सकते हैं?
कहां है महाराज का आश्रम?
महाराज जी का आश्रम श्री हित राधा केली कुंज, परिक्रमा मार्ग पर स्थित है. अगर आप दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो आपको पूरी जानकारी होने बेहद जरूरी है. क्योंकि यहां सीमित संख्या में ही लोगों को दर्शन का अवसर मिलता है.
दर्शन का समय
सुबह 4:10 बजे से 5:30 बजे तक महाराज जी का सत्संग होता है. यहां भक्त उनके विचार सुनते हैं. इसके बाद मंगला आरती और वन विहार का आयोजन किया जाता है. सुबह 6:30 से 8:15 बजे के बीच अलग-अलग पाठ किए जाते हैं. 8:15 से 9:15 बजे तक श्रृंगार आरती, भजन और नाम संकीर्तन का समय होता है. 9:15 बजे से शाम 4 बजे तक सेवा और साधना का समय होता है. इसके बाद शाम की आरती 6:15 बजे तक चलती है. बता दें कि सुबह 07:00 से 10:00 बजे भक्तों की भीड़ रहती है. बता दें कि, प्रेमानंद महाराज के दर्शन अब पारंपरिक परिक्रमा मार्ग नहीं होते हैं. वह केलि कुंज आश्रम से सौरभि कुंड होते हुए रास्ते में भक्तों को दर्शन देते हैं. सुबह 6 से 7 बजे के बीच इस मार्ग पर पहुंचकर दर्शन किए जा सकते हैं.
टोकन जरूर लें
अगर आप व्यक्तिगत दर्शन या एकांत बातचीत करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए टोकन लेना होगा. टोकन सुबह 9:30 बजे बांटे जाते हैं. जिसे टोकन मिलता है, वह अगले दिन दर्शन कर सकता है. आधार कार्ड जरूर लेकर जाएं. दर्शन के लिए कोई आधिकारिक ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम नहीं फिलहाल मौजूद नहीं है. हालांकि, आप वेबसाइट के जरिए अपनी रुचि के बारे में जानकारी दर्ज करा सकते हैं. लेकिन अंतिम पुष्टि आश्रम में टोकन मिलने के बाद ही होगी.

