Categories: धर्म

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर महिलाएं राशिनुसार करें इन चीजों का दान, जानें पूरी लिस्ट

Karwa Chauth 2025: करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए प्रेम और समर्पण का प्रतीक है. अगर विवाहित महिलाएं अपने सुख और सौभाग्य में वृद्धि करना चाहती हैं, तो उनको करवा चौथ के दिन करवा माता और भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए. तो आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार करवा चौथ पर किन चीजों का दान करना चाहिए.

Published by Shivi Bajpai

Karwa Chauth 2025 Daan: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विवाहित महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं. ये व्रत निर्जला रखा जाता है. इस साल करवा चौथ का त्योहार 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा. करवा चौथ के दिन शाम को करवा माता की पूजा करके चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण किया जाता है.

मेष राशि (Aries): मेष राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल रंग के वस्त्र दान करने चाहिए. विवाहित महिलाओं को लाल रंग की साड़ी भेंट करने से वैवाहिक जीवन में सौहार्द बढ़ता है.

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि की जातिकाओं को सफेद रंग के वस्त्रों के साथ चावल, आटा, चीनी और नमक का दान करना शुभ रहता है. इससे परिवार में स्थिरता और सुख की प्राप्ति होती है.

मिथुन राशि (Gemini): इस राशि की महिलाओं को हरी चूड़ियां और हरी सब्जियों का दान करना चाहिए. यह सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है.

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि की महिलाएं करवा चौथ पर चांदी का दान या सफेद रंग के वस्त्र दान करें, इससे वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहती है.

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि की जातिकाओं को लाल चूड़ियां और अन्न का दान करना चाहिए. यह दान वैवाहिक जीवन में स्थायित्व और समृद्धि लाता है.

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि की महिलाओं को इस दिन हरे रंग की साड़ी विवाहित स्त्रियों को दान करनी चाहिए. यह दान सौभाग्य में वृद्धि करता है.

तुला राशि (Libra): तुला राशि की महिलाओं को पूजा के बाद पायल का दान करना चाहिए. माता के मंदिर में पायल दान करने से वैवाहिक जीवन में मिठास आती है.

Related Post

वृश्चिक राशि (Scorpio): इस राशि की महिलाएं करवा चौथ पर लाल चुनरी और सिंदूर का दान करें. इससे सौभाग्य में वृद्धि और दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है.

Karwa Chauth 2025: करवाचौथ पर अगर हो जाए बारिश और न दिखे चांद, तो कैसे खोलें व्रत? जानें सही तरीका

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि की महिलाओं को पूजा के बाद पीले रंग की साड़ी और पीले फलों का दान करना चाहिए. यह दान जीवन में समृद्धि और शुभता लाता है.

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि की जातिकाओं को काजल और काले तिल का दान करना चाहिए. शिव जी के मंदिर में यह दान विशेष फल देता है.

कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि की महिलाओं को मेकअप का सामान दान करना चाहिए. इससे आकर्षण और सौंदर्य बढ़ता है तथा दांपत्य जीवन मधुर बनता है.

मीन राशि (Pisces): मीन राशि की महिलाएं पूजा के बाद पीले कपड़े और अनाज का दान करें. यह दान जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्रदान करता है.

Karwa Chauth 2025: क्या पति भी रख सकते हैं करवाचौथ का व्रत, जानिए क्या ये सही है या गलत

 

 

Shivi Bajpai

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026