Dwidvadash Drishti Yoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है. 8 मई 2026, शुक्रवार की सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर बुध और शनि ग्रह एक विशेष कोण पर आकर द्विद्वादश दृष्टि योग बनाएंगे. यह योग बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें बुध (बुद्धि और संवाद के कारक) और शनि (कर्म और परिणाम के दाता) एक खास स्थिति में होंगे. इस ग्रह स्थिति का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है.
क्या है द्विद्वादश दृष्टि योग?
ज्योतिष में जब दो ग्रह 30 डिग्री के कोण पर होते हैं, तो उसे द्विद्वादश दृष्टि योग कहा जाता है. यह योग व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता और कर्म के बीच संतुलन बनाता है. ऐसे समय में मेहनत का फल मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
वृषभ राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ
इस योग के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों को धन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. कमाई के नए स्रोत खुलेंगे और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. कुछ लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है. आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी.
मिथुन राशि के लिए करियर में उछाल
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर में ग्रोथ का संकेत दे रहा है. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और प्रमोशन के योग बन रहे हैं. आमदनी बढ़ने के साथ समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा. व्यापारियों को बड़ी डील मिलने की संभावना है.
कन्या राशि को मिलेगा राहत का समय
कन्या राशि के लोगों के लिए यह योग राहत भरा साबित हो सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी. पुराने अटके हुए पैसे मिलने के संकेत भी हैं.
मकर राशि की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत बनने का संकेत दे रहा है. करियर में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
Published by Ranjana Sharma
April 20, 2026 01:44:43 PM IST

