Categories: देश

UP News: ‘केशव मौर्य जैसा होगा हाल, कभी…सीएम योगी की तारीफ करने पर भड़के शिवपाल यादव, पूजा पाल को लेकर दिया बड़ा बयान

Shivpal Yadav On Pooja Pal: समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित विधायक पूजा पाल द्वारा सीएम योगी के कार्यों की तारीफ के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर से बयानबाजी शुरू हो गई है। अब सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पूजा पाल पर बड़ा हमला बोला है।

Published by Shubahm Srivastava

Shivpal Yadav On Pooja Pal: समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित विधायक पूजा पाल द्वारा सीएम योगी के कार्यों की तारीफ के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर से बयानबाजी शुरू हो गई है। अब सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पूजा पाल पर बड़ा हमला बोला है। शिवपाल ने कहा कि पूजा पाल का हश्र भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जैसा होगा और वह अब कभी विधायक नहीं बन पाएंगी। शिवपाल ने यह बयान 15 अगस्त को इटावा में दिया।

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा में सीएम योगी के कार्यों की तारीफ करने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पूजा पाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

राजू पाल की पत्नी हैं, विधायक पूजा पाल

बता दें कि पूजा पाल पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी हैं, जिनकी 2005 में हत्या कर दी गई थी। राजू पाल की हत्या के बाद पूजा पाल ने राजनीति में कदम रखा और बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। बाद में वह सपा में शामिल हो गईं और 2022 के विधानसभा चुनाव में चायल सीट से विधायक चुनी गईं। पिछले कुछ समय से वह पार्टी लाइन से अलग बयान दे रही थीं, जिसके चलते उन्हें सपा से निष्कासित कर दिया गया था।

शिवपाल का योगी सरकार पर हमला

पूजा पाल पर निशाना साधने के अलावा शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। सपा महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री बकवास और झूठ बोलते हैं। भाजपा ने पिछले आठ सालों में एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने किसानों, बिजली की समस्या, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेरा। शिवपाल ने कहा कि प्रदेश को नौकरशाही के रहमोकरम पर छोड़ दिया गया है।

Related Post

शिवपाल ने आगे कहा कि उन्होंने विधानसभा सत्र को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि सरकार साल में 45 बैठकें नहीं करती, बल्कि 4 दिन के सत्र में रटे-रटाए भाषण दोहराती है। लखनऊ की सड़कों की दुर्दशा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर दो दिन की बारिश में स्मार्ट सिटी की हकीकत उजागर हो जाती है, तो सोचिए पूरे प्रदेश का क्या हाल होगा।

निषकाशित होने के बाद पूजा पाल ने क्या कहा?

पूजा पाल ने कहा, “मैं सिर्फ एक विधायक नहीं, बल्कि हज़ारों पीड़ित महिलाओं की आवाज़ भी हूँ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में कई पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया है। जब मैं पार्टी में थी, तब भी कहती थी कि उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाया है। जो सही है, उसे सही ही कहा जाएगा।”

अपने निजी जीवन का जिक्र करते हुए पूजा पाल ने कहा, “मैंने राजनीति बाद में शुरू की। मैं बाद में विधायक बनी। पहले मैं एक पीड़ित महिला थी, एक पीड़ित पत्नी थी। मेरे पति राजू पाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। मेरी शादी को सिर्फ नौ दिन हुए थे। उस मुश्किल घड़ी में, मैं घर से बाहर निकली और न्याय के लिए लड़ी।”

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा, रायपुर में जल्द लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026