silver rate today 16 april 2026 : अक्षय तृतीया से पहले सर्राफा बाजार में इस बार सबसे ज्यादा चमक चांदी में देखने को मिल रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की मजबूत खरीदारी के चलते चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई है. बुधवार को बाजार बंद होने तक चांदी 2.57 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जो हाल के दिनों में बड़ी उछाल मानी जा रही है.
चांदी में तेजी
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, बुधवार को चांदी की कीमतों में 11,800 रुपये यानी करीब 4.81 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज की गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,45,200 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जो अब बढ़कर 2,57,000 रुपये प्रति किलो हो गई है. यह तेजी बाजार में बढ़ती मांग और निवेशकों की दिलचस्पी को दर्शाती है.
अक्षय तृतीया से पहले बढ़ी खरीदारी
19 अप्रैल को आने वाली अक्षय तृतीया को देखते हुए बाजार में खरीदारी तेज हो गई है. इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, जिसके चलते ज्वेलर्स और स्टॉकिस्ट पहले से ही स्टॉक बढ़ाने में जुटे हैं. इसी वजह से चांदी की कीमतों को बड़ा सपोर्ट मिला है और बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है.
MCX पर दिखी हल्की गिरावट
दिल्ली सर्राफा बाजार में तेजी के उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर रात के कारोबार में चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली. मई डिलीवरी वाली चांदी 1,461 रुपये यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 2,51,289 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करती नजर आई. इससे साफ है कि घरेलू और फ्यूचर मार्केट में अलग-अलग ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं.
ग्लोबल संकेतों का असर
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है. अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की उम्मीद से बाजार की धारणा में सुधार हुआ है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे महंगाई से जुड़ी चिंताओं में कमी आई है और कीमती धातुओं में निवेश बढ़ा है. हालांकि इस दौरान सोने की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गई और यह 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, लेकिन बाजार की असली चर्चा चांदी की तेज रफ्तार को लेकर ही बनी रही. पिछले सत्र में भी चांदी में करीब 15,000 रुपये की बड़ी छलांग देखी गई थी. कमोडिटी बाजार के जानकारों का कहना है कि अक्षय तृतीया और शादी के सीजन के चलते चांदी की मांग आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है. इसके साथ ही ग्लोबल संकेत और करेंसी मूवमेंट भी कीमतों को प्रभावित करते रहेंगे.
Published by Ranjana Sharma
April 16, 2026 09:36:02 AM IST

