Aaj Ka Mausam 14 April 2026: अप्रैल के तीसरे हफ्ते की शुरूआत हो चुकी है. पूरे देश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहले हफ्ते में उत्तर भारत में जमकर बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला. लेकिन जैसे-जैसे अप्रैल का महीने आगे बढ़ रहा है, गर्मी का मार भी बढ़ती जा रही है. वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 14 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज धूप निकलेगी. जिसके कारण तापमान 39 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है.
दिल्ली में भीषण गर्मी की शुरूआत
दिल्ली में 14 अप्रैल को मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. आसमान में हल्के बादल भी नजर नहीं आने वाले हैं. तेज धूप देखने को मिलेगी. अधिकतम तापमान 38°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21°C के आसपास रहेगा. हवा में नमी के कारण चिपचिपी गर्मी महसूस हो सकती है. कुल मिलाकर दिन गर्म रहेगा. जिसके कारण दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल होगा.
बारिश का मौसम
दिल्ली और उसके आसपास के राज्य इस समय गर्मी की तपिश झेल रहे हैं. लेकिन पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी बारिश का मौसम बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, मणिपुर, असम, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, बीच-बीच में तेज धूप के निकलने के कारण तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का हाल
पहाड़ी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्यों में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले समय में यहां बारिश की संभावना है. हालांकि पाकिस्तानी सीमा से सटे कुछ इलाकों में बादल देखने को मिल सकते हैं.
जब बैसाखी के दिन हुआ भीषण नरसंहार, पूरे देश में पसरा मातम; रूह कंपा देगा जलियांवाला बाग हत्याकांड
मैदानी राज्यों का हाल
मध्य प्रदेश, छत्तीशगढ़ और गुजरात जैसे राज्यों में गर्मी की तेज तपिश झेलने को मिलने वाली है. मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, तेज धूप से लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आएंगी. जबकि, गुजरात के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मौसम एकदम साफ रहेगा. आने वाले समय में लू चलने की संभावना बनी हुई है.
दक्षिण राज्यों का मौसम
दक्षिण राज्यों में एकदम उमस वाली गर्मी देखने को मिल रही है. हालांकि, कर्नाटक में आने वाले कुछ दिनों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. मुख्य तौर पर मौसम साफ ही रहेगा.
बंगाल के मतदाता पिस रहे हैं…आखिर किस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने EC को लगाई फटकार?

