Categories: देश

Rajasthan: रोडवेज बस सेवा की मांग को लेकर चतरपुरा मुख्य बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, 30 से अधिक गांव प्रभावित

Rajasthan: नारायणपुर   चतरपुरा - निमुचाना - बासदयाल  से कोटपूतली तक बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार को चतरपुरा मुख्य बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान युवा सामाजिक कार्यकर्ता राकेश दायमा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, महिलाएँ और बुजुर्ग शामिल हुए।

Published by Mohammad Nematullah

योगेश शर्मा की रिपोर्ट, Rajasthan: नारायणपुर   चतरपुरा – निमुचाना – बासदयाल  से कोटपूतली तक बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार को चतरपुरा मुख्य बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान युवा सामाजिक कार्यकर्ता राकेश दायमा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, महिलाएँ और बुजुर्ग शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर लगभग 30 गांव बसे हुए हैं और इन सभी गांवों के लोग लंबे समय से परिवहन सुविधा के अभाव में परेशान हैं। न केवल कोटपूतली बल्कि जयपुर, दिल्ली, बानसूर और नारायणपुर तक भी कोई सीधा परिवहन साधन उपलब्ध नहीं है।

ग्रामीणों की परेशानी

इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, महिलाओं और बुजुर्गों को इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचने में भारी कठिनाइयाँ आती हैं, मजदूरी और नौकरीपेशा लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है और आपातकालीन स्थिति में वाहन न मिलने से जान तक खतरे में पड़ जाती है। ग्रामीणों ने सरकार और परिवहन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द नारायणपुर से कोटपूतली तक नियमित बस सेवा शुरू की जाए और चतरपुरा मुख्य बस स्टैंड को प्रमुख ठहराव बनाया जाए। साथ ही जयपुर, दिल्ली, बानसूर और नारायणपुर तक भी सीधी बस सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिल सके।

Jharkhand News:  रामगढ़ में अपराधियों का आतंक, CCL आउटसोर्सिंग कंपनी में गोलीबारी, पर्चा छोड़कर फरार

Related Post

शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य

अभियान के नेतृत्वकर्ता राकेश दायमा ने कहा कि यह केवल परिवहन का मुद्दा नहीं है बल्कि शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा सवाल है। उन्होंने बताया कि हस्ताक्षर अभियान में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया है कि अब यह पूरे क्षेत्र की सामूहिक मांग बन चुकी है। अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कौन है AMU का वो छात्र जिसने CM Yogi का किया अपमान? CRPF को भी लपेटा, अब क्या होगा बिना सोचे-समझे बोलने का अंजाम

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026