Categories: देश

Odisha News: चलती कार पर स्टंट करना पड़ा भारी, 10,000 का कटा चालान

आम जनता ने पुलिस को ये जानकारी दी, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन करने, सड़क पर दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने और बिना अनुमति स्टंट करने के लिए लगाया गया

Published by

ओड़िशा की अक्षय महाराणा की रिपोर्ट: नेशनल हाइवे पर चलती कार में स्टंट करना काफी महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद ट्रांसपोर्ट विभाग ने इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए ₹10,000 का चालान काटा है।

ज्यादा खुश न हों Tiktok लवर! सरकार ने किया ऐसा खुलासा, सिर पीटते रह जाएंगे Trends फॉलो करने वाले

कटक से भुवनेश्वर की ओर जा रही थी कार

यह घटना ओडिशा के कटक और भुवनेश्वर के बीच की है। जानकारी के मुताबिक, एक काले रंग की brezza गाड़ी जिसका नंबर OD05CA0287 है, कटक से भुवनेश्वर की ओर जा रही थी। रास्ते में पलासुनी ओवरब्रिज पर गाड़ी में सवार युवक चलती कार की खिड़की के ऊपर बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे ।

अन्य वाहनों और लोगों के लिए बना खतरा

वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक कार के अंदर बैठने के बजाय, दरवाजे से आधा शरीर बाहर निकालकर स्टंट कर रहे हैं, मानो वो कोई फिल्मी सीन दोहरा रहे हों। इस दौरान वह सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों और लोगों के लिए खतरा बन चुके थे।इस घटना को देखते हुए बस और रोड पे चल रहे आम जनता ने पुलिस को ये जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस सचेत हुई और इस युवक पर कार्रवाई की गयी।

Coolie की रफ्तार पड़ी धीमी, 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना भी हुआ मुश्किल, अब क्या करेंगे सुपरस्टार रजनीकांत?

Related Post

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने गाड़ी की पहचान की

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब लोगों ने इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत की आलोचना की और ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वीडियो की जांच करने के बाद ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने गाड़ी की पहचान की और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालान जारी किया।

Asia Cup 2025: ‘पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलेंगे तो हमें बैन किया जा सकता है’, Asia Cup में IND-PAK मैच पर भाजपा प्रवक्ता ने…

सड़कें स्टंट करने की जगह नहीं हैं

गाड़ी नंबर OD05CA0287 के मालिक पर 10,000 रुपए का चालान काटा गया है। यह चालान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन करने, सड़क पर दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने और बिना अनुमति स्टंट करने के लिए लगाया गया है। सड़कें स्टंट करने की जगह नहीं हैं। इस तरह की हरकतें सिर्फ खुद की ही नहीं, दूसरों की जान को भी खतरे में डालती हैं। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना और सुरक्षित ड्राइव करना बेहद जरूरी है ।

School Holidays 2025: छुट्टियों की बहार! जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, यहां देखें डिटेल्स

Published by

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026