Categories: देश

महाराष्ट्र के 12431 मर्द बने औरत! लेते रहे लड़कियों वाले इस स्कीम का पैसा, सरकार को 164 करोड़ का नुकसान

Ladki Bahin Yojana: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना में भारी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. जिसे सुन कर हर कोई हैरान रह गया.

Published by Divyanshi Singh

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की “मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना” के तहत कुछ ऐसा हुआ जिसे सुन कर हर कोई दंग रह गया. बता दें कि इस योजना के तहत 12,431 मर्द, लड़की बन कर लम्बे समय तक सरकार से पैसे लेते रहें. बता दें कि इस योजना के तरह हर महीने महिलाओं को 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी पुष्टि की है. जांच के बाद उन्हें लाभार्थियों की सूची से हटा दिया गया.

मामला यहीं नहीं थमा जांच में ये भी पता चला है कि इस योजना के तहत 77,980 उन महिलाओं के अकाउंट में भी पैसे गए हैं जो इस योजना के लिए अपात्र हैं.

₹164 करोड़ का नुकसान

आरटीआई के जवाब के अनुसार इन पुरुषों को 13 महीने तक ₹1,500 प्रति माह का भुगतान किया गया जबकि अपात्र महिलाओं को यह राशि 12 महीने तक मिली. इस तरह सरकार ने कुल ₹164.52 करोड़ से ज़्यादा की राशि गलत खातों में वितरित की जिसमें से लगभग ₹24.24 करोड़ पुरुषों को और ₹140.28 करोड़ महिलाओं को वितरित किए गए.

Related Post

देशवासियों को दिवाली पर PM Modi का बड़ा संदेश, भारतीय सेना ने भी अलग अंदाज में दी बधाई

कब शुरू की गई थी योजना?

यह योजना महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से लगभग चार महीने पहले जून 2024 में शुरू की गई थी. अगस्त 2024 में, शिंदे-फडणवीस-अजित पवार सरकार ने इसके प्रचार के लिए ₹199.81 करोड़ के बजट की घोषणा की. उस समय विपक्ष ने इस योजना को “चुनाव-पूर्व लोकलुभावन उपाय” करार दिया था.

फिर हवा में घुला जहर! Ghaziabad से लेकर Agra तक AQI पहुंचा 300 पार; जानिये अपने शहर का हाल

सरकार पर 3700 करोड़ का वित्तीय बोझ

वर्तमान में लगभग 2.41 करोड़ महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं जिसके परिणामस्वरूप सरकार पर प्रति माह लगभग ₹3,700 करोड़ का वित्तीय बोझ पड़ रहा है. महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक अलग आरटीआई के जवाब में कहा गया है कि लगभग 2,400 सरकारी कर्मचारियों, जिनमें कई पुरुष भी शामिल हैं, ने भी इस योजना का अनुचित लाभ उठाया है. इनमें कृषि, समाज कल्याण, आदिवासी विकास, आयुर्वेद निदेशालय और जिला परिषदों के कर्मचारी शामिल हैं. हालांकि, अब तक किसी भी गलत भुगतान के विरुद्ध कोई वसूली या दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है.

विधायकों को काट डालो! कौन है ये नेता जिसने किसानों को दी अटपटी सलाह? अब करना पड़ रहा बड़ी मुश्किल का सामना

Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026