Categories: देश

Women Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण बिल, पक्ष में पड़े 298 वोट, विरोध में 230

Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने मतदान का प्रस्ताव रखा है. कुल 489 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया. बिल के पक्ष में 278 वोट पड़े, वहीं विरोध में 211 वोट डाले गए.

Published by Preeti Rajput

Women Reservation Bill: बजट सत्र का विस्तार करते हुए सरकार ने तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया है. इस सत्र की शुरूआत 16 अप्रैल गुरूवार को हुई थी. इस सत्र में  संविधान (131वां) संशोधन विधेयक, परिसीमन विधेयक 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किए गए हैं. जिनपर मतदान होना था. 

महिला आरक्षण विधेयक पर हुआ मतदान

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने मतदान का प्रस्ताव रखा है. कुल 489 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया. बिल के पक्ष में 278 वोट पड़े, वहीं विरोध में 211 वोट डाले गए. यानी 50 प्रतिशत आबादी की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है. बिल गिरने के बाद लोकसभी स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि ‘कुल मत 528 पड़े हैं, जिनमें से पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े. पहले राउंड में कुल 489 वोट पड़े थे. जिनमें से पक्ष में 278 और खिलाफ में 211 वोट पड़े थे. इस बिल को पास होने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी. 

क्या बोले अखिलेश यादव?

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘हमने अपना पक्ष साफ रखा है. हम महिला आरक्षण के पक्ष में है, महिलाओं को आरक्षण मिले, उन्हें सुरक्षा मिले, उनका सम्मान बढ़े, लोकतंत्र में जो उनको स्थान मिलना चाहिए, हम उसके पक्ष में हैं. समाजवादी पार्टी या विपक्ष ने महिला आरक्षण को लेकर विरोध नहीं किया लेकिन उसके साथ ये जो महिलाओं के अधिकारों का हरण करना चाहते थे, विपक्ष ने ऐसी लक्ष्मण रेखा खींची कि वे उस लक्ष्मण रेखा के पार नहीं आ पाए.’

Related Post

कोहली के ‘लाइक’ ने बढ़ाई धड़कनें! कौन है ये जर्मन ब्यूटी? इंटरनेट पर मचा बवाल

क्या बोले केंद्रिय मंत्री?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, कांग्रेस, INDI गठबंधन ने जिस तरह महिला आरक्षण बिल को गिराने का काम किया, वह देश की जनता, नारी शक्ति ने देखा और उनके चेहरे को भी देखा है. आने वाले दिनों में इन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

RCB की ग्रीन जर्सी का सीक्रेट, दिल्ली के खिलाफ हरे रंग में उतरेगी टीम; जानें वजह

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर ग्रीन जर्सी में…

April 17, 2026

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, बिल गिरते ही गरजे अमित शाह; विपक्ष को दिया करारा जवाब

Amit Shah First Reaction: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल मतदान में यह बिल पास नहीं…

April 17, 2026

इंदौर में ‘ऊर्जस्विनी सेंटर’ बना ऑटिज्म व डिस्लेक्सिया वाले बच्चों के लिए नई उम्मीद

इंदौर (मध्य प्रदेश) [भारत], 17 अप्रैल: बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में आने वाली…

April 17, 2026

‘राहुल को सुनना सिरदर्द!’ कंगना रनौत का LOP पर तीखा वार, बयान से छिड़ी बहस!

Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को…

April 17, 2026