Categories: देश

Katni Archana Tiwari Case:जिंदा है ट्रेन से गायब हुई अर्चना तिवारी! मां को किया फोन बताई एक नई कहानी, पुलिस हैरान!

Archana Tiwari Missing Case: अब उनके दत्तक भाई अंशु मिश्रा ने बताया है कि उन्होंने अपनी माँ से बात की है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अर्चना कहाँ मिलीं और उन्होंने कहाँ से फ़ोन किया था।

Published by Ashish Rai

Archana Tiwari Missing Case: मध्य प्रदेश के कटनी जिले की अर्चना तिवारी के लापता होने के मामले में हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अर्चना पिछले 12 दिनों से लापता हैं। रक्षाबंधन के मौके पर वह ट्रेन से अपने घर कटनी के लिए निकली थीं। लेकिन चलती ट्रेन से ही वह गायब हो गईं। अब हाल ही में खबर आई है कि अर्चना तिवारी सुरक्षित हैं। उनके दत्तक भाई ने पुष्टि की है कि अर्चना ने अपनी माँ से फोन पर बात की है। ग्वालियर में उनके सकुशल मिलने की खबर है, हालाँकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह कहाँ हैं। फिलहाल पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

Ranchi Crime: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लेवी वसूलने पहुँचे चार अपराधी हथियार संग गिरफ्तार

मिल गई बीते 12 दिनों से लापता अर्चना तिवारी

दरअसल, अर्चना तिवारी मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। 7 अगस्त को इंदौर से कटनी जा रही नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के बाद अर्चना रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थीं। हालाँकि, अब उनके दत्तक भाई अंशु मिश्रा ने बताया है कि उन्होंने अपनी माँ से बात की है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अर्चना कहाँ मिलीं और उन्होंने कहाँ से फ़ोन किया था।

Related Post

पुलिस कांस्टेबल ने बुक किया था टिकट

बता दें कि अर्चना के लापता होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी भी सामने आई है। अर्चना जब इंदौर से अपने घर लौट रही थीं, तब उनका ट्रेन का टिकट एक पुलिस कांस्टेबल ने बुक किया था और अर्चना ने उनसे बातचीत भी की थी। मिली जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन ग्वालियर के एक पुलिस कांस्टेबल ने अर्चना का इंदौर से ग्वालियर का टिकट बुक किया था। इस कांस्टेबल का नाम राम तोमर बताया जा रहा है, जो ग्वालियर जिले के भंवरपुरा थाने में तैनात है। फ़िलहाल, जीआरपी ने राम तोमर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Bihar Chunav: देश के एकलौते मुख्यमंत्री, जिनके बेटे ने भारत को जिताया पहला विश्व कप, फिर सांसद बनकर रच दिया इतिहास

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

PAN Card Correction:  क्या आपका पेन कार्ड भी खतरे में है? 1 अप्रैल से बदलने वाला है नियम, जान लें नया अपडेट

PAN Card Correction : एक अप्रैल से पेन कार्ड और आधार में नाम का एक जैसा…

March 26, 2026

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर के बाद आग का तांडव; 14 लोगों की दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को बस में आग…

March 26, 2026

Bhainswa Mata Temple: भारत का अनोखा मंदिर, जहां उल्टा स्वस्तिक बनाना माना जाता है शुभ, संतान प्राप्ति के लिए है प्रसिद्ध

Bhainswa Mata Temple : राजगढ़ के भेसवा गांव में स्थित भैंसवा माता का शक्तिपीठ चमत्कारों…

March 26, 2026

15 लाख किलो का शहद! धर्मगुरु का बड़ा खेल, तुर्की शहद के नाम पर लाखों की वसूली

Magic Turkish Honey: तुर्की की गहरी गुफा से लाया गया शहद 15 लाख रुपये प्रति…

March 26, 2026