Categories: देश

भारतीय रेलवे का तूफानी प्लान, कुछ ही देर में घर होगा सामान; लॉन्च हुई पहली पायलट कंटेनर ट्रेन

Indian Railways launches 1st first pilot container train: भारतीय रेलवे और कॉनकॉर ने दिल्ली से कोलकाता के लिए एक पायलट कंटेनर ट्रेन शुरू की है.

Published by Divyanshi Singh

first pilot container train: भारतीय रेलवे ने पहली ट्रांजिट टाइम कंटेनर ट्रेन की शुरुआत की है, जो पायलट प्रोजेक्ट के तहत 1 अक्टूबर से दिल्ली और कोलकाता के बीच चलेगी. अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन दिल्ली के तुगलकाबाद से चलेगी और आगरा व कानपुर होते हुए कोलकाता पहुंचेगी. इस यात्रा का तय समय 120 घंटे यानी 5 दिन होगा.

क्या है ट्रेन का रूट (Container Train Route)

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह सेवा कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR) चलाएगी.अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन 4 इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) को जोड़ेगी. इनमें तुगलकाबाद, आगरा, कानपुर और कोलकाता के डिपो शामिल हैं.

हफ्ते में दो दिन चलेगी ट्रेन (Container Train Service)

बता दें कि ये ट्रेन हर हफ्ते दो दिन बुधवार और शनिवार को चलेगी. इस सेवा की खास बात यह है कि आगरा और कानपुर में “हब एंड स्पोक” मॉडल के तहत माल इकट्ठा करने की सुविधा होगी, जिससे आसपास के बड़े इलाकों से माल जोड़ना आसान हो जाएगा.

माफ़ कर दिए जाएंगे ये चार्ज

साथ ही ग्राहकों को तुगलकाबाद से कानपुर तक खाली वैगन के लिए होने वाले चार्ज माफ़ कर दिए जाएंगे, जिससे उनकी लागत और भी कम होगी. अधिकारियों ने साफ़ किया कि अगर ट्रेन या कुछ कंटेनर तुगलकाबाद से कानपुर तक खाली रहते हैं, तो ग्राहकों से कोई अतिरिक्त किराया वसूल नहीं किया जाएगा.

Related Post

e-Aadhaar App : अब आधार अपडेट करना होगा आसान, एक ऐप कर देगा सारा काम, बस इस चीज के लिए दौड़ना होगा Aadhaar सेंटर !

पायलट प्रोजेक्ट से कितने फायदे?

मंत्रालय के अनुसार इस पायलट प्रोजेक्ट से ग्राहकों को कई फायदे होंगे जैसे समय पर और भरोसेमंद डिलीवरी, सड़क परिवहन के मुकाबले सस्ता विकल्प, उत्तर भारत के अंदरूनी इलाकों से बेहतर कनेक्टिविटी, और जल्दी सेवा लेने वालों को विशेष प्राथमिकता.

यह पहल सड़क से रेलवे पर शिफ्ट करके पर्यावरण की रक्षा में भी मदद करेगी जिससे कार्बन उत्सर्जन कम होगा और भारत की हरित लॉजिस्टिक्स की प्रतिबद्धता मजबूत होगी. इस योजना के जरिए भारतीय रेलवे और CONCOR ग्राहक-केंद्रित, भरोसेमंद और टिकाऊ लॉजिस्टिक्स सेवाओं पर अपना ध्यान दोबारा दिखा रहे हैं.

October 2025 में बैंक बंद! जानिए कब-कब आपके काम रुक सकते हैं, अभी नोट कर लें डेट..!

मंत्रालय ने कहा कि इस निश्चित समय में चलने वाली ट्रेन सेवा की शुरुआत एक बड़ा कदम है, जो सप्लाई चेन को ज्यादा प्रभावी और पर्यावरण के लिए जिम्मेदार बनाएगी.

फैमिली ट्रिप का इंतजार हुआ खत्म, 5 अक्टूबर से चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, जानिए किराया से लेकर अन्य ज़रूरी सुविधाएं

Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026