Categories: देश

पंजाब में RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, एक्शन में पुलिस, अब तक क्या पता चला?

Ferozepur Punjab: पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार को एक बड़ी घटना घटी. फिरोजपुर में दो आरएसएस कार्यकर्ता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी.

Published by Divyanshi Singh

Ferozepur Punjab: पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार को एक बड़ी घटना घटी. फिरोजपुर में दो आरएसएस कार्यकर्ता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.आरएसएस कार्यकर्ता का नाम नवीन अरोड़ा था. बुधवारा वाला मुहल्ले के पास जब 40 वर्षीय अरोड़ा अपने घर जा रहे थे उसी समय उन्हे गोली मारी गई.गोली लगने से नवीन की मौत हो गई. इसके बाद से परिवार गमगीन है.पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी.

घर लौट रहे थे नवीन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा शहर के मोची बाजार में किराने की दुकान चलाते थे. शनिवार रात वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, तभी दो हमलावरों ने आकर उन्हें गोली मार दी. नवीन के सिर में गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शहर के बाण बाजार की ओर भाग गए.

Related Post

बाजार में भगदड़

गोलियों की आवाज सुनकर बाजार में भगदड़ मच गई. आरएसएस कार्यकर्ता राजेश खुराना ने बताया कि नवीन आजादी से पहले के आरएसएस नेता दीनानाथ अरोड़ा के पोते हैं. नवीन मोची बाजार में किराने की दुकान चलाते थे. आरोपियों ने यूको बैंक के पास उन्हें गोली मार दी. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाx डॉक्टरों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गुस्से में हैं व्यापारी और परिवार

मामले के बाद व्यापारी और परिवार हमले से गुस्से में हैं. एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह और विधायक रणबीर सिंह भुल्लर पहुंचे और हमलावरों को जल्द पकड़ने का वादा किया.

Nora Fatehi ने दाऊद इब्राहिम के ड्रग्स सिंडिकेट से नाम जुड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी कोई पर्सनल लाइफ नहीं…

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026