Categories: देश

अफगान मंत्री की ये मजाल! महिला पत्रकारों के साथ हुई ‘बदसलूकी’ नहीं झेल पाईं प्रियंका गांधी; सरकार पर उठाए सवाल

priyanka gandhi: अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी सात दिनों के भारत दौरे पर हैं. इस दौरान इन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बाद पूरा विपक्ष भड़का हुआ है. वहीं प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Published by Heena Khan

Afghan Minister Muttaqi: हाल ही में भारत में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद पक्ष-विपक्ष में एक ‘जुबानी जंग’ छिड़ गई है. दरअसल, अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी सात दिनों के भारत दौरे पर हैं. उन्होंने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाक़ात की. वहीं इस मुलाक़ात के बाद मुत्ताक़ी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें महिला पत्रकारों को अंदर घुसने नहीं दिया. जिसके बाद विपक्ष भड़क उठा और विपक्ष ने अफ़ग़ान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को शामिल होने से रोकने के लिए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

क्यों भड़कीं प्रियंका गांधी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मुत्ताकी ने आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को अफगानिस्तान दूतावास में भाग लेने से साफ इंकार कर दिया और उन्हें बाहर ही रोक दिया गया. जिसके बाद विपक्ष ने विवाद खड़ा कर दिया है, इस मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और सरकार पर कई बड़े सवाल उठा दिए.

Related Post

प्रियंका गांधी ने जमकर साधा निशाना

वहीं इस मामले के बाद प्रियंका गांधी ने तालिबान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को शामिल न करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और उनसे अपनी स्थिति स्पष्ट करने की अपील कर डाली. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका गांधी ने इस घटना को “भारत की सक्षम महिलाओं का अपमान” भी बताया. कांग्रेस महासचिव ने एक एक्स-पोस्ट में पूछा कि अगर प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के अधिकारों की मान्यता चुनाव-दर-चुनाव सिर्फ़ दिखावा नहीं है, तो फिर “हमारे देश की सक्षम महिलाओं का अपमान” कैसे होने दिया गया.

Nepal के बाद अब इस देश में भड़के Gen Z, राष्ट्रपति की कर दी बुरी हालत, सड़कों पर बिछीं लाशें

Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026