Categories: देश

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठाने का आरोप लगाया है.

Published by Shubahm Srivastava

Raghav Chadha Z Category Security: गृह मंत्रालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. यह फैसला खुफिया ब्यूरो (IB) की खतरे से जुड़ी रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है. अब उन्हें दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बलों द्वारा सुरक्षा दी जाएगी, जिससे उनकी सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है.

Z+ सुरक्षा हटने की खबरें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब सरकार द्वारा पहले दी गई Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है. सूत्रों का कहना है कि यह कदम कथित तौर पर सांसद के प्रदर्शन को लेकर उठाया गया. हालांकि इस फैसले पर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है.

संसद में प्रदर्शन पर उठे सवाल

आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा  पर संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठाने का आरोप लगाया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि उनकी निष्क्रियता पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है. इसको लेकर पार्टी के अंदर भी असंतोष देखने को मिला.

Related Post

वित्तीय मुद्दों को लेकर आलोचना

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अन्य नेताओं ने कई अहम आर्थिक मुद्दों का जिक्र किया. इनमें ग्रामीण विकास निधि के लगभग 8,500 करोड़ रुपये लंबित होने और करीब 60,000 करोड़ रुपये के GST नुकसान का मुद्दा शामिल है. साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत फंड की कमी और GST मुआवजे में बदलाव से जुड़े प्रभावों पर भी सवाल उठाए गए.

चड्ढा का AAP को जवाब

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राघव चड्ढा  ने कहा कि उनके खिलाफ सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि संसद में उनकी उपस्थिति और गतिविधियों को CCTV फुटेज से सत्यापित किया जा सकता है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब विपक्ष वॉकआउट करता है तो वह भी उसका हिस्सा होते हैं. अपने बयान के अंत में उन्होंने फिल्मी अंदाज में कहा—’घायल हूं, इसलिए घातक हूं’.

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

‘महाठग’ के खिलाफ हुई जैकलीन, अब पलट जाएगा पूरा खेल; जेल में ही माथा पीट रहा सुकेश

Sukesh Chandrasekhar money laundering case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग मामले में…

April 17, 2026

मीटिंग में आया बिन बुलाया मेहमान ‘मटरू’, अचानक कुर्सी छोड़ खड़ी हुईं डीएम मैडम; वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: बागपत में आयोजित किसान दिवस की बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…

April 17, 2026

Bihar CM threat: सीएम सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला गुजरात से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जा रहा

Bihar CM threat: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने…

April 17, 2026

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें? जानिए सस्ती और शुभ वस्तुओं की पूरी लिस्ट

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 का पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा, जिसे हिंदू धर्म…

April 17, 2026

Richest man asia: अब मुकेश अंबानी नहीं ये शख्स हैं एशिया के नंबर-1 अमीर, जानें टॉप-10 लिस्ट कौन-कौन शामिल

Richest man asia:  शेयर बाजार की तेजी ने एक बार फिर भारत के सबसे अमीर…

April 17, 2026

Silver price today 17 april 2026: अक्षय तृतीया से पहले चांदी में उछाल, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

Silver price today 17 april 2026:  अक्षय तृतीया से पहले चांदी की कीमतों में तेजी…

April 17, 2026