Categories: देश

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर मची तबाही, बिछ गई 60 लोगों की लाशें,  PM मोदी ने की CM उमर से बात

किश्तवाड़ में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Published by Divyanshi Singh

Kishtwar cloud burst: 14 अगस्त को जम्मू संभाग के किश्तवाड़ इलाके में प्राकृतिक आपदा आई। यहाँ दोपहर करीब 12:30 बजे बादल फटा। इस त्रासदी में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 100 लोग घायल हुए हैं। किश्तवाड़ में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर कहा, “मुझे अभी-अभी प्रधानमंत्री मोदी का फोन आया। मैंने उन्हें किश्तवाड़ की स्थिति और प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। मेरी सरकार और बादल फटने से प्रभावित लोग केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई सभी सहायता के लिए आभारी हैं।”

प्रधानमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के साथ अपनी बातचीत के बारे में भी सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट किया। प्रधानमंत्री ने कहा, किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ के बाद की स्थिति पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की। अधिकारी प्रभावित लोगों की मदद के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।

Related Post

60 लोगों की मौत

किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद बाढ़ आ गई और यह कई लोगों के लिए जानलेवा बन गई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि इस त्रासदी में 60 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 100 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। मैं किश्तवाड़ के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी,अभ्यर्थियों को अब नहीं देना होगा ये शुल्क, CM नीतीश का बड़ा ऐलान

बचाव अभियान जारी

हर दिन की तरह, गुरुवार की सुबह भी किश्तवाड़ में शांतिपूर्ण रही। लेकिन, किसी को नहीं पता था कि जैसे-जैसे दिन बीतेगा, यह उनके लिए तबाही लेकर आएगा। दोपहर के 12:30 बज रहे थे जब चशोती इलाके में तेज़ आवाज़ के साथ बादल फटा। आवाज़ सुनते ही सभी घबरा गए और इससे पहले कि वे भाग पाते या खुद को बचाने के लिए कोई कदम उठा पाते, ऊपर से मलबे का सैलाब टूटकर नीचे आ गिरा और कई लोग उसमें फंस गए। हादसे के वीडियो सामने आए हैं। जो दर्दनाक हैं। कई लोग मलबे में दब गए, कई बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…,चिराग पासवान ने NDA से अलग होने को लेकर किया ऐसा खुलासा, सुन दंग रह गया हर शख्स

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026