कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Kapil Sharma Canada Cafe Firing: कनाडा के सरे में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर से फायरिंग हुई है. लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के सदस्यों ने हमले की जिम्मेदारी ली है. तीसरी बार हुए इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

Published by Shraddha Pandey

Kap’s Cafe Surrey Shooting: कनाडा के सरे (Surrey) में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का मशहूर कैफे कैप्स कैफे (Kap’s Cafe) एक बार फिर गोलियों की आवाज से गूंज उठा. ये तीसरी बार है जब कैफे को निशाना बनाया गया है. गुरुवार को हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi gang) के साथियों ने ली है. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

कैसे हुआ हमला

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो हमलावर खुलेआम कैफे पर गोलियां चला रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों बिना नकाब के थे और बेहद आक्रामक तरीके से फायरिंग कर रहे थे. कुछ ही हफ्ते पहले कैफे को पिछले हमले में हुए नुकसान के बाद फिर से खोला गया था, लेकिन अब एक बार फिर उस पर गोलियां चलीं.

सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाला

हमलावरों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हमले की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने लिखा –
“वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. आज सरे में कैप्स कैफे पर फायरिंग मैंने (कुलवीर सिद्धू) और गोल्डी ढिल्लों ने की है. आम जनता से हमारी कोई दुश्मनी नहीं. जो लोग हमें धोखा देंगे या हमारे खिलाफ जाएंगे, उन्हें चेतावनी दी जा रही है. बॉलीवुड में जो लोग हमारे धर्म के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें भी सोच लेना चाहिएृ- गोलियां कहीं से भी आ सकती हैं.”

पहले भी हो चुके हैं हमले

Related Post

कपिल शर्मा के कैफे पर यह तीसरा हमला है.

• पहला हमला: 10 जुलाई 2025

• दूसरा हमला: 7 अगस्त 2025

• तीसरा हमला: अक्टूबर 2025 (वर्तमान घटना)

हर बार फायरिंग के बाद कैफे की खिड़कियां टूट जाती हैं और स्टाफ को सुरक्षा कारणों से कुछ दिन तक काम बंद करना पड़ता है. इन बार-बार होने वाले हमलों से कपिल शर्मा और उनके स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है.

स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, भारत में कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में आ गया है.

Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026