ये बिग बॉस है या इमेज क्लीनिंग का शो? सलमान की होस्टिंग पर उठे सवाल तो भाईजान को लगी मिर्ची!

Salman Khan Show: बिग बॉस 19 अब रिएलिटी शो से ज्यादा इमेज क्लीनिंग शो बनता जा रहा है. ऐसे में सलमान खान की होस्टिंग पर सवाल उठने लगा है और इस बात की भाईजान को मिर्ची भी लगी है. जिसका रिएक्शन हाल के वीकेंड का वार एपिसोड में देखने को मिला है.

Published by Prachi Tandon

Bigg Boss 19 Salman Khan Show: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस फुल आन ड्रामा और कंटेस्टेंट्स की रियल पर्सनैलिटी के लिए जाना जाता है. जहां कोई कंटेस्टेंट अपना सॉफ्ट साइड दिखाकर फैंस के दिलों में उतर जाता है, तो कोई अग्रेसिव बिहेवियर से बिग बॉस की ट्रॉफी घर ले जाता है. लेकिन, इन्हीं सब के बीच ऑडियंस को मिलती है खूब सारी कंट्रोवर्सी और ड्रामा. इतना ही नहीं, शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) पर किसी एक खास कंटेस्टेंट का पक्ष लेने का आरोप भी लगता है, जो इस बार भी लगा है.

सलमान खान लेते हैं फेवरेट लोगों का पक्ष?

पिछले वीकेंड का वार पर सलमान खान (Salman Khan Bigg Boss) ने अमाल मलिक को उनकी करतूतों के लिए डांट-फटकार नहीं लगाई थी जबकि वह गाली-गलौच भी करते हैं और दूसरे कंटेस्टेंट्स को नीचा भी दिखाते हैं. 

सलमान खान के नहीं डांटने और फटकारने पर ऑडियंस को ऐसा लगा कि इस बार भी भाईजान ने अपना फेवरेट ढूंढ लिया है. जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर सलमान की होस्टिंग पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे और रिप्लेस कर फराह खान (Farah Khan) को लाने की डिमांड होने लगी थी. लेकिन, पक्षपात के आरोपों पर अब भाईजान ने दो टूक जवाब दे डाला है. 

सलमान खान ने क्या कहा है?

सलमान खान ने बिग बॉस 19 के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्ससे पूछा कि उन्होंने यहां सबसे ज्यादा किसकी आलोचना की है. इस सवाल पर सभी एक सुर में अमाल मलिक (Amaal Malik) का नाम लेते हैं. फिर सलमान कहते हैं, हां, मैंने सबसे ज्यादा अमाल की आलोचना की है, लेकिन हर बात ऑन एयर नहीं होती है. उनसे जो भी कहा है वह पर्सनल बातें हैं, जो और किसी से नहीं कहूंगा. इसका बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि वह उनके लिए बायस हैं. 

Related Post

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss 19 : घर के इस मास्टरमाइंड का शो से कटा पत्ता, बाहर हुआ चतुर खिलाड़ी!

क्या इमेज क्लीनिंग का शो बनता जा रहा है बिग बॉस?

सलमान खान (Salman Khan Show) होस्टेड शो अब रिएलिटी से ज्यादा इमेज क्लीनिंग का शो बनता जा रहा है. फिर चाहे वह अमाल मलिक, कुनिका सदानंद या फिर एल्विश यादव ही क्यों न हो. वीकेंड का वार पर अमाल मलिक का सपोर्ट, उससे पहले कुनिका की हरकतों को जस्टिफाई करना और पिछले वीकेंड का वार पर एल्विश यादव को बुलाकर उनका सांप जहर वाली कंट्रोवर्सी पर बातों ही बातों में सफाई देना…यह सब साफ दिखाता है कि बिग बॉस (Bigg Boss 19) कहां से कहां जा रहा है.  

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss 19: Tanya Mittal ने अमाल की फोटो को किया किस, मालती के दावे से घर में मचा कोहराम!

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

इटावा में सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन माफिया पर शिकंजा; 2 गिरफ्तार

Etawah Forest Raid: इटावा वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ…

April 21, 2026

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026