1.3K
Mughalsarai SI suspended: चंदौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने मुगलसराय थाने के सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. यह कार्रवाई पुलिस महकमे में लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख का हिस्सा है.
पीड़ित अभी बयान देने की स्थिति में नहीं
निलंबन का यह मामला 28 मार्च को हुए एक गंभीर हमले से संबंधित है. इस घटना में पीड़ित के पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गए थे और फिलहाल वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी गंभीर चोटों के कारण, पीड़ित अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं.
कानूनी धाराएं नहीं बढ़ाईं
जनसुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष ने अपनी शिकायत पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत की. इसके बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें सामने आया कि जांच अधिकारी ने घटना की गंभीरता के बावजूद आवश्यक कानूनी धाराएं नहीं बढ़ाईं और कर्तव्य में लापरवाही बरती.
विभागीय जांच के आदेश
एसपी आकाश पटेल ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया. उन्होंने तत्काल प्रभाव से दरोगा को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. एसपी ने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या पीड़ित के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.