Kantara Chapter 1 ने अक्षय कुमार की फिल्म को चटाई ‘धूल’, 15 दिन की कमाई से कई बॉलीवुड फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

Rishabh Shetty Movie: कांतारा चैप्टर 1 ने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 15 दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 60 फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है.

Published by Prachi Tandon

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स की तारीफें बटोरी हैं, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला है. कांतारा चैप्टर 1 ने पहले और दूसरे हफ्ते के आखिरी में दमदार परफॉर्मेंस दिखाया है. हालांकि, दूसरे हफ्ते का वीकेंड आते-आते फिल्म की कमाई थोड़ी कम जरूर हो गई है. 14 दिनों में ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने कुल 476.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म को ऐसे तो 5 भाषाओं में रिलीज किया गया था, लेकिन सबसे ज्यादा कमाई कन्नड़ और हिंदी में हुई है. 

कांतारा चैप्टर 1 ने अक्षय कुमार की फिल्म को चटाई धूल!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) ने बुधवार की कमाई के साथ अक्षय कुमार की केसरी को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 61वीं फिल्म बन गई है. बता दें, मंगलवार तक, कांतारा 63वें स्थान पर थी और बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म टोटल धमाल (155.67 करोड़) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar Movie) की केसरी (155.7 करोड़) को पछाड़कर लगभग 159 करोड़ की कमाई के साथ 61वें स्थान पर पहुंच गई है. 

दिवाली की छुट्टियों से है ऋषभ शेट्टी को उम्मीद!

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

Related Post

हालांकि, कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1  Collection) को मिड वीक में कुछ खास फायदा नहीं मिल रहा है. लेकिन, मेकर्स को ऐसी उम्मीद है कि तीसरे हफ्ते के वीकेंड और दिवाली की छुट्टियों में कांतारा की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है. हालांकि, यह राह थोड़ी मुश्किल होने वाली है. क्योंकि, दिवाली पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थम्मा के साथ हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की एक दीवाने की दीवानियत भी रिलीज होने जा रही है. 

ये भी पढ़ें: सलमान खान को किसने दिया ‘धोखा’, आने वाली फिल्म की कहानी ही कर दी लीक; गुस्सा गए भाईजान

पहले दिन से कर रही ताबड़तोड़ कमाई

ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty Movie) की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. यह फिल्म 2 अक्तूबर को रिलीज हुई थी और इसने 61.85 करोड़ से ओपनिंग की थी. तगड़ी ओपनिंग के बाद पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था, जिसमें शुक्रवार को 45.4 करोड़, शनिवार को 55 करोड़ और रविवार को 63 करोड़ का बिजनेस किया था. बता दें, इस फिल्म की कहानी, डायलॉग्स, म्यूजिक और विजुअल्स लोगों को खूब पसंद आए हैं. 

ये भी पढ़ें: 80 के दशक में बॉलीवुड में बेहद पॉपुलर थी ये चाइल्ड आर्टिस्ट, अब नौकरी करके चला रही घर

Prachi Tandon

Recent Posts

Bareilly DM order: जनता दर्शन में ढिलाई नहीं चलेगी, अधिकारियों पर कसा शिकंजा, 48 घंटे में शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य

Bareilly DM order: बरेली में जनता दर्शन की शिकायतों का 48 घंटे में निस्तारण अनिवार्य…

April 20, 2026

Bareilly wedding violence: बरेली में शादी समारोह में  खूनी खेल, युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों से जानलेवा हमला

Bareilly wedding violenceबरेली के मैरिज लॉन में शादी के दौरान युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों…

April 20, 2026

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर हाईटेक निगरानी, 211 कैमरों से लैस हुआ स्टेशन

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर 211 4K कैमरों से लैस केंद्रीकृत सुपर सर्विलांस सिस्टम…

April 20, 2026

बलरामपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध शिकार में 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Balrampur illegal hunting: बलरामपुर के धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार का खुलासा करते हुए…

April 20, 2026

Maihar Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Maihar Accident: मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो…

April 20, 2026