Tamannaah Bhatia पर फूटा राखी सावंत का गुस्सा, बोलीं-‘वो हमारे पेट पर लात मार रही हैं’

राखी सावंत ने तमन्ना भाटिया पर निशाना साधते हुए कहा कि वो उनके पेट पर लात मार रही हैं. जानिए क्यों भड़कीं राखी और क्या है पूरा विवाद...

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) को अच्छे से पता है कि पब्लिसिटी कैसे मिलती है. राखी ने हाल ही में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) पर निशाना साधा है. जी हां, हाल के दिनों में तमन्ना भाटिया लीड रोल्स की जगह फिल्मों में आइटम सॉंग करती नजर आ रहीं हैं और यही वो बात है जो राखी सावंत को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है.  हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने तमन्ना भाटिया को आड़े हाथों लेते हुए साफ़ तौर पर निशाना साधा है. राखी ने यहां तक कहा कि तमन्ना उनके पेट पर लात मारने का काम कर रही हैं. क्या है पूरा माजरा आइये आपको बताते हैं… 

हमारे पेट पर लात मार आइटम सॉंग करने लगे 

दरअसल, राखी ने अपने एक फैन की कही बात पर रेस्पोंस दिया; जिसने कहा था कि राखी की तुलना में तमन्ना के आइटम सॉंग्स में वो बात नहीं है. राखी ने कहा, ‘ये लोग हम लोगों को देख-देख कर आइटम सॉंग करना सीख गए. ये पहले हीरोइन बनना चाहती थी, जब इनका हीरोइन में करियर नहीं चला तो ये हमारे पेट पर लात मार आइटम सॉंग करने लग गए.  शर्म करो ! OG तो हम ही हैं और हम अब हीरोइन बनेंगे.’ आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया हाल के दिनों में रेड-2 के आइटम सॉंग ‘नशा’ को लेकर चर्चाओं में रह चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सॉंग के लिए एक्ट्रेस ने 1 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की थी. 

Related Post

राखी सावंत का हाल ही में हुआ तलाक 

आपको बता दें कि राखी सावंत का हाल ही में आदिल खान दुर्रानी से तलाक हुआ है. शादी के महज एक साल के भीतर हुए इस तलाक की इंडस्ट्री में खूब चर्चा हुई थी. राखी ने आदिल पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे. वहीं, बताया ये भी जाता है कि जब आदिल और उनका कोर्ट केस चल रहा था तब वे दुबई शिफ्ट हो गई थीं.

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026