कैसा था Dharmendra का अंतिम समय, ‘गदर’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने किया खुलासा

अनिल ने कहा कि धर्मेंद्र की सुधरती सेहत को लेकर सब आशावादी थे. हमें लगने लगा था कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे इसलिए सब 8 दिसंबर को उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने का सोच रहे थे.

Published by Kavita Rajput

डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने धर्मेंद्र (Dharmendra) के अंतिम समय के बारे में बात की है. अनिल ने बताया है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद धर्मेंद्र की तबियत में सुधार होने लगा था. विक्की ललवानी के पॉडकास्ट में पहुंचे अनिल ने बताया है कि जब वे धर्मेंद्र को देखने उनके घर गए थे तब एक्टर की हालत कैसी थी. आपको बता दें कि अनिल शर्मा देओल परिवार के करीबी लोगों में से एक हैं. अनिल ने सबसे पहली बार धर्मेंद्र को लेकर फिल्म हुकूमत (1987) बनाई थी. सनी देओल की चर्चित फिल्म ग़दर भी अनिल के ही डायरेक्शन में बनी थी. 

अनिल ने बताया कैसा था धर्मेंद्र का अंतिम समय 

Related Post

विक्की ललवानी से बातचीत में अनिल शर्मा ने कहा, ‘मैं उनके घर गया था, वे रिकवर कर रहे थे. धर्मेंद्र अपनी आंख खोल रहे थे यहां तक कि अपने हाथ भी हिला पा रहे थे. वे तेजी से रिकवर कर रहे थे. डॉक्टर भी कह रहे थे धर्मेंद्र जी बहुत स्ट्रॉन्ग आदमी हैं’. अनिल ने आगे कहा, ‘यहां तक कि धर्मेंद्र की मेडिकल टीम को भी भरोसा था कि वे बाउंस बैक करेंगे. डॉक्टरों ने हमें कहा था कि वे रिकवर कर जाएंगे यहां तक कि अस्पताल में भी ऐसा ही लगा था. हालांकि, उम्र अपना असर दिखाती ही है आप उससे नहीं लड़ सकते’. 

सब धर्मेंद्र के जन्मदिन की तैयारी में थे 
अनिल ने कहा कि धर्मेंद्र की सुधरती सेहत को लेकर सब आशावादी थे. हमें लगने लगा था कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे इसलिए सब 8 दिसंबर को उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने का सोच रहे थे. हालांकि, ऐसा हो नहीं सका और 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में एक्टर का निधन हो गया. 

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026