Dacoit Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया है. इसकी कमाई रिलीज के एक महीने पूरे होने के बाद भी जारी है. लेकिन ये फिल्म बाकी नई रिलीज फिल्मों का काम खराब कर रही है. इसी के चलते मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म डकैत को भी धुरंधर के आगे घुटने टेकने पड़े. 6 दिनों में फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है. फिल्म अच्छे बजट में बनकर तैयार हुई थी, लेकिन अब सिनेमाघरों में इस फिल्म का हाल ठीक नजर नहीं आ रहा है.
डकैत की कमाई में आई गिरावट
‘डकैत’ ने बुधवार को भी थिएटर में अच्छी गिरावट के साथ अपनी कमाई जारी रखी. अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म ने सैकनिल्क वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, छठे दिन के आखिर तक दुनिया भर में Rs 43.89 करोड़ की कमाई की. भारत में नेट कलेक्शन Rs 27.05 Cr रहा, जबकि भारत में कुल कमाई Rs 31.49 Cr हो गई. विदेशों में कुल कमाई Rs 12.40 Cr हो गई.
‘डकैत’ के छठे दिन के कलेक्शन की जानकारी
छठे दिन, फिल्म ने भारत में Rs 1.55 Cr की कमाई की. यह पांचवें दिन के Rs 3.00 Cr से 48.3 प्रतिशत कम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को फिल्म कम ऑक्यूपेंसी के साथ चली. तेलुगु वर्शन ने 2,082 शो में 18.0 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ Rs 1.05 Cr नेट कमाए. हिंदी वर्शन ने 2,103 शो में 9.0 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ Rs 50 लाख नेट कमाए. कुल मिलाकर भारत में अब Rs 27.05 Cr नेट कमाई हो गई है.
बजट से कितनी दूर फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म डकैत का बजट 70 करोड़ रुपये के करीब माना जा रहा है. फिल्म ने रिलीज के पहले 6 दिनों में करीब 31.49 करोड़ की कमाई कर ली है. यह कमाई आने वाले वक्त के साथ घटती जा रही है. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं जा पाएगा.
3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य