म्यूजिक डायरेक्टर सचिन पर यौन शोषण का आरोप, लड़की को काम देने के बहाने हैरेस करने पर हुए गिरफ्तार

सचिन पर आरोप लगाने वाली लड़की की उम्र 20 साल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन ने पिछले साल फरवरी में लड़की से कांटेक्ट किया था.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सचिन संघवी (Sachin Sanghvi) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सचिन को फिल्म इंडस्ट्री में सचिन-जिगर की जोड़ी की वजह से ज्यादा जानते हैं. इन्होंने ही पिछले साल स्त्री 2 (Stree 2) का गाना आज की रात…(Aaj Ki Raat) गाना कम्पोज़ किया था. ये गाना जबरदस्त हिट साबित हुआ था. सचिन को एक लड़की  के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सचिन पर आरोप है कि उन्होंने एक म्यूजिक एलबम में काम देने के बहाने लड़की को सेक्सुअली हैरेस किया और उससे शादी का झूठा वादा भी किया. लड़की की शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने सचिन को 23 अक्टूबर को हिरासत में लिया है. 

जानिए लड़की ने सचिन पर क्या आरोप लगाए हैं?
सचिन पर आरोप लगाने वाली लड़की की उम्र 20 साल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन ने पिछले साल फरवरी में लड़की से कांटेक्ट किया था .पुलिस ने बताया कि सचिन ने इन्स्टाग्राम के जरिए मैसेज किया था और लड़की को म्यूजिक एलबम में काम देने का वादा किया था. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से फोन नंबर एक्सचेंज किए. इसके बाद सचिन ने लड़की को कॉल करके म्यूजिक स्टूडियो बुलाया और शादी के लिए प्रपोज कर दिया. इसके बाद उन्होंने कई मौकों पर लड़की को सेक्सुअली हैरेस भी किया. 

Related Post

वकील ने किया आरोपों से इंकार 
सचिन के वकील आदित्य मीठे ने अपने क्लाइंट पर लगे आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, मेरे क्लाइंट पर FIR में लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और इस केस में कोई दम नहीं है. पुलिस के जरिए मेरे क्लाइंट को ऐसे हिरासत में लेना भी गलत है जिसकी वजह से उन्हें तुरंत बेल पर रिहा भी कर दिया गया. सचिन ने इस मुद्दे पर फ़िलहाल कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है. 

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026