Categories: बॉलीवुड

19 मार्च नहीं तो कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, डायरेक्टर आदित्य धर ने किया खुलासा

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Release Date: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा हो रही है. डायरेक्टर आदित्य धर ने पोस्टपोन की अफवाहों पर जवाब दिया अक्षय खन्ना भी अपने किरदार की बैकस्टोरी के साथ वापसी करेंगे.

Published by sanskritij jaipuria

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Release Date: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. रिलीज के लगभग 40 दिन बाद भी लोगों की जुबान पर इस फिल्म का नाम है. फिल्म की इस सफलता ने इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ का इंतजार और बढ़ा दिया है.

रिलीज डेट तय, अफवाहों पर विराम

‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट पहले ही तय कर दी गई थी, जो 19 मार्च है. लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि फिल्म शायद इस डेट पर रिलीज न हो. इसका कारण ये था कि इसी दिन साउथ स्टार यश अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ लेकर आ रहे हैं. दोनों फिल्मों के क्लैश की खबरों के बाद लोगों ने अंदेशा जताया कि क्या ‘धुरंधर 2’ पोस्टपोन होगी.

डायरेक्टर आदित्य धर ने इस बात की पूरी तरह से सफाई दी है. उन्होंने साफ किया कि फिल्म तय तारीख पर ही रिलीज होगी और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का इससे कोई लेना-देना नहीं है.

Related Post

डायरेक्टर आदित्य धर ने क्या कहा?

आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के कुछ पोस्ट री-शेयर किए. इन पोस्ट में फैंस अपनी उत्सुकता और एक्साइटमेंट दिखा रहे थे. री-पोस्ट करते हुए आदित्य धर ने लिखा, “सो स्वीट! शुक्रिया, 19 मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं.” इससे साफ हो गया कि फिल्म पोस्टपोन नहीं होगी और दर्शक तय समय पर इसे बड़े पर्दे पर देख पाएंगे.

अक्षय खन्ना की वापसी

पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया था. फिल्म के अंत में उनके किरदार को खत्म कर दिया गया था, जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा था कि दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना नहीं होंगे.

हाल ही में फिल्मफेयर की रिपोर्ट में बताया गया कि मेकर्स उन्हें ‘धुरंधर 2’ में वापस लाने की योजना बना रहे हैं. हालांकि पहले पार्ट में उनका किरदार खत्म हो चुका है, लेकिन दूसरे पार्ट में उनकी बैकस्टोरी दिखाई जाएगी. इस खबर ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026