प्रियंका गांधी संभालेंगी कांग्रेस का मोर्चा, बिहार के मोतिहारी में 26 सितम्बर को पहली चुनावी सभा

Bihar Chunav 2025: बिहार के मोतिहारी में 26 सितम्बर को प्रियंका गांधी की पहली चुनावी सभा होगी इसके बाद प्रियंका गांधी बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाक़त आश्रम में महिला संवाद कार्यक्रम करेंगी.

Published by Swarnim Suprakash

Bihar Chunav 2025: पहली बार सांसद बनीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अपनी पहली चुनावी सभा मोतिहारी में करेंगी. इसके बाद पटना के सदाकत आश्रम (बिहार कांग्रेस का दफ्तर) में वे महिलाओं से मिल कर संवाद करेंगी. प्रियंका गांधी के इस बिहार दौरे को बिहार कांग्रेस की चुनावी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण बताया रहा है जिसका उद्देश्य मतदाताओं के बीच सक्रियता बढ़ाना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और बिहार में कांग्रेस पार्टी की पकड़ को मजबूत करना है.

बिहार के मोतिहारी में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर को बिहार के मोतिहारी में अपनी पहली चुनावी सभा करेंगी. यह सभा मोतिहारी के गाँधी मैदान में आयोजित की जाएगी. उनके इस बिहार दौरे को कांग्रेस पार्टी की बिहार में चुनावी रणनीति के लिहाज से भी अहम बताया जा रहा है. पटना के सदाकत आश्रम में भी उनका कार्यक्रम तय है, जहां वे महिलाओं से सीधे बातचीत करेंगी. कांग्रेस पार्टी से आधिकारिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक 26 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे मोतिहारी के गांधी मैदान में प्रियंका गांधी की पहली चुनावी सभा होगी. प्रियंका दोपहर के करीब 12.30 बजे बिहार के मोतिहारी में पहुंचेंगी. प्रियंका गांधी राहुल की वोटर अधिकार यात्रा में भी शामिल होने बिहार आई थी. बिहार चुनाव के पहले उनकी यह पहली सभा है जो बिहार में होने जा रही है. 

Related Post

रोहिणी आचार्य के ‘X’ अकाउंट से मचा सियासी हलचल, 58 RJD नेताओं को किया अनफॉलो

प्रियंका का यह दौरा है कांग्रेस के लिए खास

मोतिहारी में चुनावी सभा के बाद प्रियंका गांधी  पटना भी आएंगी और बिहार कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में महिला संवाद करेंगी. प्रियंका गांधी का यह महिला संवाद कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है, क्योंकि बिहार की राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी और उनकी समस्याओं को सामने लाना कांग्रेस अपनी प्राथमिकता बताती है. बिहार कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा पार्टी को मतदाताओं के बीच सक्रियता दिखाने और चुनावी मैदान में ऊर्जा भरने का अवसर है. प्रियंका के इस दौरे से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जोश और उत्साह भर देगा. मोतिहारी में होने वाले चुनावी सभा में प्रदेश और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है.

नवरात्रों में जन सुराज के 243 उम्मीदवारों के नाम होंगे फाइनल, प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026