Categories: बिहार

होली के बाद क्या नीतीश कुमार बिहार में करेंगे राजनीतिक धमाका, दिल्ली तक सुनाई देगी गूंज; मंत्रियों का खुलासा

Nishant Kumar Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार होली के बाद राजनीति में एक्टिव हो सकते हैं. वह जदयू में शामिल हो सकते हैं.

Published by JP Yadav

Nishant Kumar Bihar Politics: होली त्योहार के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राज्य की राजनीति में एंट्री होने की प्रबल संभावना है. नीतीश कुमार के दो करीबी नेताओं और सरकार मंत्री श्रवण कुमार और अशोक चौधरी की ओर से दावा किया जा रहा है कि निशांत कुमार होली के बाद जनता दल यूनाइेट में कोई बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. इस बीच निशांत कुमार को लेकर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह जदयू के लिए जरूरी हैं और पूरी पार्टी चाहती है कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं

पार्टी करेगी निशांत का राजनीति में स्वागत

मंत्री विजय चौधरी का यह भी कहना है कि निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में आते हैं तो पूरी पार्टी उनका स्वागत करेगी. यह भी कहा जा रहा है कि राज्यसभा में उम्मीदवार निशांत होंगे या कोई और? यह तय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को  करना है. मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में यह बी कहा कि राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर एनडीए की जीत होगी.यहां पर बता दें कि साल 2017 में निशांत ने खुद कहा था कि उन्हें राजनीति में नहीं आना है.  

Related Post

सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं निशांत

20 जुलाई 1975 को बिहार में जन्में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का जन्म जब 32 साल के थे तो मां मंजू सिन्हा का निधन हो गया. पटना के सेंट करेन स्कूल से पढ़ाई करने वाले निशांत का बचपन बिहार में ही बीता है. नीतीश और मंजू सिन्हा के एकलौते बेटे निशांत ने आगे की पढ़ाई मसूरी के मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से की है. हायर एजुकेशन के तौर पर उन्होंने मेसरा के बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है.यहां से उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. 

कितनी है नेटवर्थ

अपने पिता की नीतीश कुमार तरह ही शांत और सरल माने जाने वाले निशांत कुमार को सादगी भरे व्यक्तित्व वाला शख्सियत माना जाता है. निशांत कुमार की कुल संपत्ति करीब 3.61 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. इसमें 1.63 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.98 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, निशांत की संपत्ति में उनकी मां मंजू सिन्हा के रिटायरमेंट के लाभ भी शामिल हैं.

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

औरंगाबाद में बड़ी गिरफ्तारी, दहेज हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Bihar News: औरंगाबाद में दहेज हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.…

April 18, 2026

Uttar Pradesh News: चंदौली में रंगदारी गैंग का पर्दाफाश, लड़कियों से कर थे जबरन वसूली; दो आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: चंदौली जिले की धानापुर पुलिस ने लड़कियों को धमकाकर रंगदारी मांगने वाले…

April 18, 2026

PM Modi Address To Nation: ‘विपक्ष नारी शक्ति का गुनहगार’ महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी

PM Modi Address To Nation: शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण (Women Reservation Bill) से…

April 18, 2026

Rajasthan News: नागौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; पुलिस की सख्ती जारी

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त के तहत कोतवाली थाना पुलिस…

April 18, 2026

Aurangabad News: नदी में डूबा यूवक, पुलिस ने कब्जे में लिया शव; रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल

Aurangabad News: औरंगाबाद में शौच के लिए नदी किनारे युवक डूबा गया. नदी में डूबने…

April 18, 2026