Maithili Thakur Networth: लोक गायिका से नेता बनीं मैथिली ठाकुर कुल कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

लोक गायिका मैथिली ठाकुर अब राजनीति में कदम रख चुकी हैं. जानिए उनके प्रति शो चार्ज, मासिक आय और कुल संपत्ति के बारे में रोचक तथ्य.

Published by Shivani Singh

भाजपा ने बिहार के चुनावी मैदान में एक बड़ा दांव लगाया है, और इस बार नाम है किसी प्रसिद्ध लोक गायिका का। जिनकी आवाज़ ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है और सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों तक पहुंच बनाई है. 25 वर्षीय इस कलाकार ने सिर्फ संगीत से ही नहीं, बल्कि अब राजनीति में भी अपने कदम जमाने का निर्णय लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका करियर केवल मंच और संगीत तक ही सीमित नहीं है? लेकिन आज हम इस आर्टिकल में उनकी गीत या चुनावी रणनीति की बात करने नहीं आये हैं बल्कि जानेंगे कि फर्श से अर्श तक पहुंची मैथिली ठाकुर कितनी सम्पत्ती की मालकिन हैं.

दरअसल भाजपा ने जब बिहार चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की तो इस सूची में मैथिली ठाकुर भी शामिल थी, जो एक दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुई थीं. उन्होंने 14 अक्टूबर को भाजपा का दामन थामा था. भाजपा ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट देकर उनका नाम फिर से सुर्खियों में ला दिया. उनकी सुरीली आवाज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है. इसलिए भाजपा ने उनकी लोकप्रिय छवि पर दांव लगाया है.

आपने मैथिली ठाकुर के भजन तो कई बार सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह सोशल मीडिया और लाइव परफॉर्मेंस के ज़रिए करोड़ों कमाती हैं? उनकी कुल संपत्ति कितनी है? इस लेख में, हम उनकी कुल संपत्ति का खुलासा करेंगे.

Related Post

एक शो के लिए इतना चार्ज करती हैं मैथिली

गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद मैथिली ठाकुर ने एक अहम बयान दिया था. बिहार चुनाव के बारे में मैथिली ठाकुर ने कहा, “मैं राजनीति करने नहीं आई हूँ; मैं बदलाव लाने आई हूँ. अगर मुझे अपने क्षेत्र की सेवा करने का मौका मिले, तो इससे ज़्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं होगा.” मैथिली ठाकुर अब बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं. 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर ने अपने संगीत से देश-दुनिया में सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है. उन्होंने दुनिया भर में ख्याति अर्जित की है और अपने परिवार का जीवन बदल दिया है. आपको उनकी प्रति शो की कमाई जानकर आश्चर्य होगा. वह प्रति शो पाँच से सात लाख रुपये लेती हैं.

Bihar Election News: टूट जाएगा महागठबंधन! एकबार फिर नहीं बनी मुकेश सहनी की बात? राहुल गांधी को मिलाया फ़ोन

1 महीने में कितना कमाती हैं मैथिली ठाकुर

दरअसल, मैथिली ठाकुर को द राइजिंग स्टार शो से पहचान मिली. इस शो के बाद, उन्होंने अपना खुद का YouTube चैनल लॉन्च किया, जिसके जल्द ही ढेरों सब्सक्राइबर बन गए. इस YouTube चैनल पर उनके भजन और लोकगीतों ने खूब सुर्खियाँ बटोरीं. गौरतलब है कि मैथिली ठाकुर के YouTube चैनल पर वर्तमान में 51 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं और वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट से हर महीने 50 लाख रुपये से ज़्यादा कमाती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैथिली ठाकुर महीने में 12 से 15 शो करती हैं, जिससे उनकी अनुमानित मासिक आय 90 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक होती है.

Shivani Singh

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026