BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया बिहार चुनाव प्रभारी और केशव प्रसाद मौर्या सह-प्रभारी

Bihar elections: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने अपने प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी है.

Published by Swarnim Suprakash

Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अक्तूबर में हो जाएगा. चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, गुजरात भाजपा अध्यक्ष और वर्त्तमान सांसद सीआर पाटिल को अहम जिम्मेदारी दी है.

भाजपा के बड़े नेताओं को बिहार चुनाव में अहम जिम्मेदारी

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अक्टूबर में हो जाएगा. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है. BJP आला कामां ने बिहार में चुनाव प्रभारी की नियुक्ति कर दी है. भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव के लिए प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया है. साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य तथा गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल को सह-प्रभारी भी नियुक्त किया है. 

Related Post

Bihar Election 2025: महागठबंधन ने खेला बड़ा दांव! पिछड़े, दलितों पर सियासी जंग, जानें क्या है प्लान

इन राज्यों में भी भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

केवल बिहार विधानसभा चुनाव में ही नहीं बल्कि अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने इन दोनों राज्यों में चुनाव प्रभारी की नियुक्ति कर दी है. भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है. वहीं, भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी है. साथ ही साथ भाजपा ने पार्टी के नेता बैजयंत पांडा को तमिलनाडु चुनाव प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है. 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने जारी किया पत्र

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी किए गए पत्र के जरिए इन तीन राज्यों में चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव के हस्ताक्षर किए गए इस लेटर में लिखा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी, सीआर पाटिल और केशव मौर्य को सह प्रभारी का दायित्व सौंपा है. पत्र के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही हैं. 

Bihar Chunav: ‘बम फोड़ने वाले खुद फूट जाएंगे’, Rahul Gandhi के दावे पर क्या बोली BJP?

Swarnim Suprakash

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026