IBPS Clerk main result 2026 out: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आज 2 मार्च 2026 को IBPS क्लर्क मेन्स एग्जाम 2025 के रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. जो कैंडिडेट एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है. यह रिक्रूटमेंट ड्राइव देश भर के पब्लिक सेक्टर बैंकों में 15,701 क्लर्क (CSA) पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है.
रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें
IBPS क्लर्क मेन्स एग्जाम 2025 के रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए कैंडिडेट को ये आसान स्टेप्स फॉलो करना होगा.
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले ऑफिशियल IBPS वेबसाइट (ibps.in) पर जाएं.
- CRP लिंक ढूंढें: होमपेज पर ‘CRP-Clerical’ सेक्शन पर क्लिक करें, और फिर ‘Common Recruitment Process for Clerical Cadre XV’ पर क्लिक करें.
- रिजल्ट लिंक ढूंढें: अब वह लिंक ढूंढें जिस पर लिखा हो: “CRP-CSA-XV के लिए ऑनलाइन मेन एग्जाम का रिजल्ट स्टेटस”.
- लॉगिन डिटेल्स डालें: एक नई विंडो खुलेगी. जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालकर लॉग इन करना होगा.
- कैप्चा कोड डालें: स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- रिजल्ट देखें: आपका रिजल्ट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा. यह आपके क्वालिफाइंग स्टेटस को दिखाएगा.
- डाउनलोड करें और प्रिंट करें: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट रख लें.
मेन एग्जाम और सिलेक्शन प्रोसेस का महत्व
IBPS क्लर्क भर्ती की सबसे जरूरी बात यह है कि इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता है. सिलेक्शन प्रोसेस में दो मुख्य स्टेज होते हैं:
ICSI CS प्रोफेशनल का रिजल्ट जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड, देखें स्टेप-बाय-स्टेप
प्रीलिमिनरी एग्जाम: यह सिर्फ़ क्वालिफाइंग होता
मेन एग्जाम: फ़ाइनल मेरिट लिस्ट सिर्फ इस एग्जाम में मिले मार्क्स के आधार पर तैयार की जाती है.
लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT): मेन एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स को अपने राज्य की लोकल भाषा में एक टेस्ट देना होगा, जो सिर्फ़ क्वालिफाइंग होगा.
जरूरी जानकारी और कट-ऑफ
इस साल वैकेंसी की बढ़ी हुई संख्या (15,701 पोस्ट) ने सिलेक्शन के चांस को काफ़ी बेहतर कर दिया है. मेन एग्जाम 29 नवंबर और 2 दिसंबर 2025 को हुआ था. बोर्ड ने स्टेट-वाइज और कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ के साथ रिज़ल्ट जारी करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है. मेन एग्जाम कट-ऑफ क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स को बैंक अलॉट किया जाएंगा.
CTET Result 2026 Expected Date: सीटीईटी रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर! जानें कब जारी होगा परिणाम, ऐसे करें चेक
सफल कैंडिडेट्स के लिए अगले स्टेप्स
जिन स्टूडेंट्स के नाम मेरिट लिस्ट में है, उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और लोकल भाषा के टेस्ट की तैयारी करनी चाहिए. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को उनके रजिस्टर्ड ईमेल ID पर एक नोटिफिकेशन भी मिलेगा. अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी.