Categories: विदेश

US-Pakistan: आसिम मुनीर को दोबारा बुलाकर Trump ने एक तीर से लगाए 3 निशाने, भारत के अलावा इन दो देशों को भी आड़े हाथ ले रहा अमेरिका

US-Pakistan: ट्रंप की शरण में आने के बाद, मुनीर ने भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी है। मुनीर को अहमियत देकर ट्रंप न केवल भारत, बल्कि तीन और देशों को भी कड़ा संदेश दे रहे हैं। ये तीन देश हैं चीन, रूस और पाकिस्तान।

Published by

Donald Trump Asim Munir: पहलगाम हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही अमेरिका पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर मेहरबान नजर आ रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो बार मुनीर को अमेरिका बुला चुके हैं। ट्रंप की शरण में आने के बाद, मुनीर ने भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी है। मुनीर को अहमियत देकर ट्रंप न केवल भारत, बल्कि तीन और देशों को भी कड़ा संदेश दे रहे हैं। ये तीन देश हैं चीन, रूस और पाकिस्तान।

अगर मुनीर के ज़रिए पाकिस्तान अमेरिका के करीब आता है, तो इसका मतलब है कि वह चीन से दूर हो जाएगा। ट्रंप का यही मकसद है। चीन का पाकिस्तान में बहुत कुछ दांव पर लगा है। सीपीईसी भी इसी का एक हिस्सा है। चीन ने पाकिस्तान को कर्ज़ देकर अपनी गोद में बिठा रखा है। चीन के हथियारों की मदद से ही पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर लड़ा था। अब अमेरिका पाकिस्तान को अपने करीब लाकर उसे चीन से दूर करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है और अफगानिस्तान व  ईरान तक अपनी पहुँच बनाए रखने के लिए अमेरिका के लिए पाकिस्तान बेहद अहम हो जाता है।

पाकिस्तान का सबसे अहम साझेदार है चीन

ये जग जाहिर है कि चीन, पाकिस्तान का सबसे अहम साझेदार है, जिसके साथ उसके गहरे आर्थिक, सामरिक और सैन्य संबंध हैं। चीन ने पाकिस्तान में अपना अच्छा खासा पैसा इन्वेस्ट किया हुआ है। लेकिन साथ ही, पिछले तीन दशकों में बीजिंग के वैश्विक महाशक्ति के रूप में उदय ने उसे वाशिंगटन का मुख्य प्रतिद्वंद्वी बना दिया है। चीन ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) में 62 अरब डॉलर का निवेश किया है, जो पश्चिमी चीन को पाकिस्तान के रास्ते अरब सागर से जोड़ने वाली एक विशाल बुनियादी ढाँचा परियोजना है।

वह पाकिस्तान को क्या संदेश दे रहे हैं?

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री होने के बावजूद, ट्रंप वहाँ के सेना प्रमुख को महत्व दे रहे हैं। यह शाहबाज़ शरीफ़ के लिए एक सीधा संदेश है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नाम की कोई चीज़ नहीं है। वहाँ असली ताकत सेना है। शाहबाज़ तो बस एक कठपुतली हैं। मुनीर को मिल रहे महत्व से उनका मनोबल भी बढ़ेगा। तभी वह अमेरिकी धरती से भारत को परमाणु हमले की धमकी दे सकते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने पाकिस्तान में सत्ता में आने का सपना भी देखना शुरू कर दिया है।

Related Post

पाकिस्तान नहीं आसिम मुनीर ने अपने सारे बच्चों को छुपा कर रखा है यहां, बेटे के शहीद होने वाले बयान के बाद खुल गया पाक…

वह रूस को क्या संदेश दे रहे हैं?

पाकिस्तान और रूस की दोस्ती और मज़बूत होती जा रही है। अक्टूबर 2024 में, मास्को ने पाकिस्तान-रूस व्यापार और निवेश मंच के उद्घाटन की मेजबानी की, जिसमें 70 से अधिक पाकिस्तानी नेताओं के साथ-साथ 100 से अधिक रूसी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अक्टूबर 2024 में, रूसी प्रधानमंत्री और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ ने इस्लामाबाद में एससीओ बैठक के दौरान व्यापार, ऊर्जा और संपर्क में संबंधों को मज़बूत करने पर चर्चा की।

गाजा के लोगों को छोड़ अब मगरमच्छों का कत्लेआम क्यों कर रहा है इजरायल, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, सुन दंग रह गए दुनिया भर…

Published by

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026