Categories: विदेश

Ayatollah Ali Khamenei Death: सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की हुई मौत, ट्रंप ने किया बड़ा दावा; ईरान ने भी कूबल किया सच?

Iran Israel US Strike:रॉयटर्स को एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी जानकारी देते हुए बताया है कि 'ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की मौत हो गई है, उनका शव मिल गया है.

Published by Preeti Rajput

Ayatollah Ali Khamenei Death Reports: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है? यह अभी दुनिया का सबसे बड़ा सवाल बन चुका है.  न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी  जानकारी देते हुए बताया है कि ‘ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की मौत हो गई है, उनका शव मिल गया है.’एक्सियोस ने एक सूत्र के हवाले से खबर छापी है.इसके मुताबिक, अमेरिकी में इजरायली राजदूत येचिएल लीटर ने अमेरिकी अधिकारियों को भी इस बात की सूचना दी. बताया गया कि खामेनेई की मौत तेहरान में उनके परिसर पर हुए हमले में हो चुकी है.

ट्रंप ने किया बड़ा दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत का दावा किया है. शनिवार को अमेरिका और इजराइल ने ईरान के कई शहरों  पर जबरदस्त हमला किया था. जिसके बाद रविवार सुबह  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ख़ामेनेई

की मौत को लेकर दावा किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, ‘इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है. वह हमारे इंटेलिजेंस और बहुत एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाया और इजराइल के साथ मिलकर काम करते हुए, वो या उसके साथ मारे गए दूसरे नेता कुछ भी नहीं कर सके.’ 

उन्होंने आगे कहा कि ‘ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस लेने का यह सबसे बड़ा मौका है. हम सुन रहे हैं कि उनके कई IRGC, मिलिट्री और दूसरी सिक्योरिटी और पुलिस फोर्स अब लड़ना नहीं चाहते और हमसे इम्युनिटी चाहते हैं. जैसा कि मैंने कल रात कहा था, ‘अभी उन्हें इम्यूनिटी मिल सकती है, बाद में उन्हें सिर्फ मौत मिलेगी!’

ट्रंप ने लिखा कि ‘उम्मीद है कि IRGC और पुलिस शांति से ईरानी देशभक्त के साथ मिल जाएंगे और देश को उस महानता पर वापस लाने के लिए एक यूनिट के तौर पर मिलकर काम करेंगे जिसका वह हकदार है. यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जानी चाहिए क्योंकि न सिर्फ खामेनेई की मौत हुई है बल्कि देश सिर्फ एक दिन में पूरी तरह बर्बाद हो गया है और यहां तक कि पूरी तरह खत्म हो गया है. भारी और सटीक बमबारी पूरे हफ़्ते बिना रुके जारी रहेगी, या जब तक मिडिल ईस्ट और असल में पूरी दुनिया में शांति के हमारे मकसद को पाने के लिए जरूरी होगा’.

जिंदा हैं खामनई

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एनबीसी न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि जहां तक ​​मुझे पता है, खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान जीवित हैं.  उन्होंने इन हमलों को अवैध और पूरी तरह से अनुचित बताया.

War Kyu Ho Raha Hai: आखिर क्यों हो रही वॉर? ईरान-इजराइल में चल रही जंग के ये हैं सबसे बड़े 5 कारण

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Pawan Khera Case: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ट्रांजिट बेल पर लगी रोक, जानें पूरा मामला

Pawan Khera Case: सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को मिली ट्रांजिट अग्रिम जमानत पर रोक…

April 15, 2026

Vaishakh Amavasya 2026 date: वैशाख अमावस्या  कन्फ्यूजन खत्म! जानिए सही तारीख, स्नान-दान और पितरों का महत्व

Vaishakh Amavasya 2026 date: वैशाख अमावस्या की सही तारीख 17 अप्रैल, उदयातिथि के आधार पर…

April 15, 2026

Delhi fire accident: दिल्ली के बुध विहार में भीषण आग, जिंदा जले दंपती और मासूम, 6 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Delhi fire accident: दिल्ली के बुध विहार में झुग्गियों में देर रात लगी आग, एक…

April 15, 2026