Categories: विदेश

Afganistan-Pakistan Conflict: पाकिस्तान के साथ खड़े हुए ट्रंप, अफगान चीफ ने दी वार्निंग; एक उंगली का जवाब पूरा मुक्का!

Afghanistan-Pakistan Conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब युद्ध का रूप लेता जा रहा है. दोनों देशों ने सैन्य मोर्चों पर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. पाकिस्तान और तालीबान अब आमने-सामने आ चुका है.

Published by Preeti Rajput

Afghanistan-Pakistan Conflict: अफगानिस्तान‑पाकिस्तान तनाव अब जंग में तब्दील हो चुका है. तालिबान ने इस्लामाबाद, जमरूद और एबटाबाद में हमले  कर दिए हैं. वहीं पाकिस्तान ने अपना खौंफ दिखाते हुए काबुल, कंधार व पक्तिया पर एयरस्ट्राइक की.दोनों देशों के दर्जन सैनिक मौत के घाट उतर चुके हैं. इसी जंग नें माहौल में अब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की एंट्री हो गई है. ट्रंप ने पाक को अपना खुला समर्थन दे दिया है. जिसके बाद पाकिस्तान की हिम्मात और भी ज्यादा मजबूत होते हुए नजर आ रही हैं. लेकिन अफगानिस्तान ने भी न झुकने की कसम खा ली है.

पाकिस्तान के समर्थन में ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस जंग में पाकिस्तान का समर्थन का खुलकर ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘मैं पाकिस्तान के साथ हूं… उनके पास महान नेता हैं . मैं उनसे बहुत अच्छी तरह से मिलता हूं.’

तालिबान के हवाई हमले

तालिबान ने दावा किया कि वायुसेना ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद, नौशेरा, जमरूद और एबटाबाद के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए हैं. तालिबान प-प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि सभी ऑपरेशन 100 प्रतिशत कामयाब रहे. 

कई ठिकाने निशाने पर

तालिबान ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे फैजाबाद मिलिट्री कैंप, नौशेरा का कैंट क्षेत्र, जमरूद मिलिट्री कॉलोनी और एबटाबाद  को निशाना बनाया.

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

तालिबान की यह कार्रवाई पाकिस्तान के उस हमले के बाद हुए जो गुरुवार रात काबुल, कंधार औऱ पक्तिया में किए गए थे. अफगान सरकार ने पाकिस्तान पर रिहायशी इलाकों में हमले का आरोप लगाया था. 

13 नागरिक घायल

नांगरहार के एक रिफ्यूजी कैंप पर  पाकिस्तान द्वारा किए गए मिसाइल हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 13 अफगानी नागरिक घायल हुए हैं. अफगानिस्तान ने इसे नागरिक आबादी पर हमला बताया था. 

पाकिस्तानी सैनिक मारने का दावा

अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा कि डूरंड रेखा के पास जमीनी कार्रवाई में करीब 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, दो मिलिट्री बेस और 19 पोस्ट पर कब्जा कर लिया है. 

पाकिस्तान सैनिक भागे

जानकारी के मुताबिक, लगभग चार घंटे तक चली इस मुठभेड़ में ड़ी मात्रा में गोला बारूद जब्त किए गए. तालिबान ने दावा किया कि एक पाकिस्तान के टैंक को भी नष्ट किया गया और एक सैन्य वाहन कब्जे में लिया है.

पाकिस्तान का पलटवार

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया कि पाक सेना की तरफ से किए गए हमलों में 133 अफगानी लड़ाके मारे गए हैं. वहीं 200 से ज्यादा घायल हैं. हालांकि, अफगान की तरफ से केवल 8 सैनिकों की मौत की पुष्टि की गई है. 

कौन हैं इजरायल में रहनें वाली ‘करी क्वीन’ रीना पुष्करणा? पीएम मोदी के लिए तैयार किया ‘रॉयल मेन्यू’ ; भारत से क्या है नाता?

पाकिस्तान का आरोप

पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, आधी रात अफगानी फोर्सेज ने बिना वजह सीमा पार कर फायरिंग की, जिसके बाद पाकिस्तान ने ऑपरेशन गजाब, लिल-हक के तहत हवाई हमलों की शुरुआत की गई. 

पाकिस्तान की चेतावनी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘हमारा धैर्य  अब जवाब दे चुका है. अब अफगानिस्तान से हमारी खुली जंग की स्थिति है.’ 

अफगानी सेना प्रमुख का पलटवार

अफगान आर्मी चीफ फसीहुद्दीन फितरत ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी दे डाली है. उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारी तरफ उंगली उठाएगा तो हम उसका जवाब मुक्के से देंगे. फिर इस्लामाबाद भी सुरक्षित नहीं रह पाएगा. अफगान की सेना किसी भी आक्रमण का कहीं ज्यादा निर्णायक जवाब देगी.

ये इस्लाम के खिलाफ है! पाकिस्तानियों को हजम नहीं हुआ 7 साल की बच्ची का क्रिकेट खेलना; कर दिया बड़ा कांड

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Delhi fire accident: दिल्ली के बुध विहार में भीषण आग, जिंदा जले दंपती और मासूम, 6 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Delhi fire accident: दिल्ली के बुध विहार में झुग्गियों में देर रात लगी आग, एक…

April 15, 2026

Silver Price Today 15 april 2026: चांदी के फिर बढ़े भाव, जानें कितनी महंगी हुई सिल्वर और क्या है नया रेट

Silver Price Today 15 april 2026: भारत में चांदी के दाम फिलहाल ₹237 प्रति ग्राम…

April 15, 2026

Gold Price Today 15 april 2026: आज कितना महंगा हुआ सोना, इंटरनेशनल संकेतों से बढ़े दाम, जानें ताजा भाव

Gold Price Today 15 april 2026: सोने की कीमतों में हल्की तेजी और चांदी में…

April 15, 2026

Noida violence: नोएडा हिंसा पर सख्त एक्शन, 400 अरेस्ट, 36 पॉइंट्स पर अलर्ट, 6000 जवान तैनात

Noida violence: नोएडा हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 400 से ज्यादा…

April 15, 2026