Trump Putin Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच अलास्का में एक बड़ी बैठक होने वाली है। बैठक के बाद दोनों नेता मीडिया से बात करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष यानि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन अलास्का पहुंच चुके हैं। दोनों के मिलने की पहली तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन इन पहली तस्वीरों में ही कुछ ऐसा दिख गया जिसने मीडिया में हलचल मचा दी।
पुतिन ने दी अजीब प्रतिक्रिया
#WATCH | Alaska, USA | US President Donald Trump and Russian President Vladimir Putin exchange greetings in Anchorage, ahead of their talks.
Source: Reuters pic.twitter.com/M5G1agnNDF
— ANI (@ANI) August 15, 2025
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक साथ रेड कारपेट पर आते दिखाई देते हैं। इसी बीच अमेरिकी पत्रक्रार उनसे कुछ ऐसा पूछते हैं जिसपर पुतिन इशारा करते हैं कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया। मीडिया की मानें तो अमेरिकी पत्रकार ने पुतिन से पुछा कि क्या आप सीजफायर करेंगे? क्या हत्याएं रोकेंगे? इस पर पुतिन ने ऐसी प्रतिक्रिया दी जैसे उन्होंने कुछ सुना ही न हो या फिर उन्हें समझ न आया हो।
एक ही गाड़ी में रवाना हुए पुतिन और ट्रंप
#WATCH | Alaska, USA | US President Donald Trump and Russian President Vladimir Putin share the same car to reach the venue for their talks.
Source: Reuters pic.twitter.com/X9YkJvqb6g
— ANI (@ANI) August 15, 2025
एरपोर्ट पर पहली मुलाकात के बाद ट्रंप और पुतिन एक ही गाड़ी से मीटिंग वाले स्थान के लिए रवाना हुए। ट्रंप ने पुतिन से उन्हीं के कार में साथ चलने के लिए आग्रह किया जिसपर पुतिन ने सहमती जताई और दोनों नेता एक ही कार में सवार हो गये।