Trump Putin Meeting: अलास्का में दुनिया के दो खूंखार तानाशाह मिलने वाले हैं। इस मीटिंग के बाद ये तय हो जाएगा कि, कौन ताकतवर हैं? अगर अभी देखा जाए तो अमेरिका को सुपर पावर कहा जा रहा है। लेकिन रूस भी किसी से कम नहीं है। हालांकि, पिछले 3 वर्षों से भी अधिक समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हो रही है। ऐसे में अमेरिका ने अलास्का में अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
आसमान में उड़ते दिखाई दिए बी-2 स्टील्थ बॉम्बर
व्लादिमीर पुतिन जब एंकोरेज शहर के ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन पर अपने विमान से उतरे औैर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर रहे थे, उसी समय आसमान में बी-2 स्टील्थ बॉम्बर और एफ-22, एफ-35 लड़ाकू विमान उड़ते दिखाई दिए। इस तरह स्वागत करके अमेरिका पुतिन को अपनी सैन्य शक्ति का एहसास कराना चाहता था।दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है।यह मुलाकात रूस-यूक्रेन युद्ध और उसके संभावित समाधान को लेकर आयोजित की गई है। लगभग छह साल बाद पुतिन किसी बड़े पश्चिमी देश के नेता से मिले हैं।
Putin Reacts to B-2 Flyover.
Russian leader’s expression during the stealth bomber pass in Alaska#Trump #Putin #USRussia #AlaskaSummit #Minutes pic.twitter.com/PAvYHref4f
— Minutes (@Minutes_ae) August 15, 2025
Trump Putin Meeting: ‘सीजफायर होगा, हत्याएं बंद करेंगे…’, मीडिया के सवालों पर पुतिन ने दिया अजीब रिएक्शन, देखते रह गये ट्रंप
बी-2 स्टील्थ बॉम्बर से ईरान के परमाणु संयंत्रों पर किया था हमला
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, बी-2 स्टील्थ बॉम्बर वही शक्तिशाली बॉम्बर है जिसने पिछले महीने ईरान के परमाणु संयंत्रों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। अमेरिका ने इस बॉम्बर का इस्तेमाल फोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान में स्थित परमाणु संयंत्रों को नष्ट करने के लिए किया था। जानकारी के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन भारतीय समयानुसार शनिवार रात लगभग 12:35 बजे एंकोरेज में अपने विमान से उतरे। इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप का विमान ‘एयर फोर्स वन’ वहां उतर चुका था।
पुतिन का इस तरह हुआ स्वागत
रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर के आगमन के बाद, दोनों नेता रेड कार्पेट पर चले और एक जगह हाथ मिलाया। पहले ट्रंप ने हाथ बढ़ाया, उसके बाद पुतिन ने हाथ मिलाया। दोनों ने कुछ पल बातचीत की और फिर कार की ओर बढ़ने लगे।इसी बीच, आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई दी। आवाज सुनकर दोनों नेता रुक गए। जैसे ही आसमान से अमेरिकी लड़ाकू विमान आसमान से गुजरी तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन आसमान की तरफ देखने को मजबूर हो गए।आसमान की तरफ देखने के बाद दोनों नेता आगे बढ़ गए।
Putin से मिलने रवाना हुए Trump, चेहरे पर दिखी टेंशन…अलास्का में होनी है दोनों नेताओं के बीच बैठक; भारत की भी है इस शिखर सम्मेलन..
एक ही कार से रवाना हुए दोनों नेता
जब रूसी राष्ट्रपति अपनी ‘ऑरस’ लिमोजीन की तरफ बढ़े, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें अपनी कार ‘द बीस्ट’ में बैठने का निमंत्रण दिया। जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया। दोनों एक ही कार में शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज सकारात्मक दिखी। आमतौर पर ऐसा नहीं होता कि किसी दूसरे देश का नेता अमेरिकी राष्ट्रपति की कार के साथ जाए। जब दोनों नेता कार में बैठने वाले थे, तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उन पर सवालों की बौछार कर दी। लेकिन, दोनों नेताओं ने ज्यादातर सवालों को नजरअंदाज कर दिया।