Home > विदेश > Trump-Putin Video: जमीन से जुड़े हुए हैं पुतिन! अलास्का से पहले भी ट्रंप के साथ इस अंदाज़ की रही चर्चा, दिल जीत लेगा वीडियो

Trump-Putin Video: जमीन से जुड़े हुए हैं पुतिन! अलास्का से पहले भी ट्रंप के साथ इस अंदाज़ की रही चर्चा, दिल जीत लेगा वीडियो

Trump-Putin Video: उसे देखकर ट्रम्प भी हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो की जमकर सराहना हो रही है।

By: Ashish Rai | Published: August 19, 2025 10:45:41 PM IST



Trump-Putin Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को हुई मुलाकात पर पूरी दुनिया की नज़र थी। ऐसी मुलाक़ातें अक्सर सुर्खियाँ बटोरती हैं। इन मुलाक़ातों से दोनों नेताओं के बीच दिलचस्प, अप्रत्याशित और निजी रिश्तों की झलक भी मिलती है, जिस पर पूरी दुनिया की पैनी नज़र रहती है।

यह पहली बार नहीं है जब पुतिन और डोनाल्ड ट्रम्प मिले हों। इससे पहले भी जब भी उनकी मुलाक़ात हुई है, उनके हाव-भाव चर्चा में रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sanjay Kumar Apologize: ‘मैं माफी मागता हूं…’, चुनाव विश्लेषक संजय कुमार ने महाराष्ट्र मतदाता डेटा में किया था खेला? पोस्ट देखते ही हमलावर हुई BJP

वायरल वीडियो में क्या है?

बता दें, वायरल वीडियो 2019 का है, जिमसें जापान में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में पुतिन का स्वागत करते डोनाल्ड ट्रंप नजर आ रहे  हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह पुतिन अपनी कूटनीतिक शिष्टाचार का प्रदर्शन नजर आ रहे है। दरअसल, इस वीडियो में पहले ट्रम्प से पुतिन गर्मजोशी से मिलते हैं, फिर बारी-बारी जिस शिष्टाचार से उनके साथ आए लोगों से वो हाथ मिलते हैं। उसे देखकर ट्रम्प भी हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो की जमकर सराहना हो रही है। 

देखें वीडियो

बता दें, इस वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा-‘कुछ लोग शक्तिशाली होने का दिखावा करते हैं और कुछ लोग वास्तव में शक्तिशाली होते हैं।’ वहीँ, दूसरे से लिखा, ‘उन्होंने शिष्टाचार से ट्रम्प को शर्मिंदा किया’। वहीँ एक अन्य यूजर ने लिखा-अमेरिकी राष्ट्रपति सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं – जब तक पुतिन कमरे में प्रवेश नहीं करते।’

Bihar SIR: ‘खड़ा हूं आज भी वहीं…’,ऐसा क्या हुआ कि JP Nadda ने Rahul Gandhi की ले ली भयंकर मौज, वीडियो देख कांग्रेसियों का खून…

Advertisement