Categories: विदेश

भारत-चीन के रिश्ते को लेकर PM मोदी ने कह दी ऐसी बात, उड़ जाएगी Donald Trump की नींद

India China Relation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जापान की यात्रा पर चीन को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में स्थिरता लाने के लिए भारत और चीन का साथ मिलकर काम करना जरूरी है। इस बयान को ट्रंप के टैरिफ से वैश्विक अर्थव्यवथा में आई हलचल की रौशनी में भी देखा जा सकता है।

Published by

PM Modi on India China Relation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जापान की यात्रा पर चीन को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में स्थिरता लाने के लिए भारत और चीन का साथ मिलकर काम करना जरूरी है। इस बयान को ट्रंप के टैरिफ से वैश्विक अर्थव्यवथा में आई हलचल की रौशनी में भी देखा जा सकता है। चीन को लेकर PM मोदी ने कहा कि भारत आपसी सम्मान, हित और संवेदनशीलता के आधार पर रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

जापान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ‘द योमिउरी शिंबुन’ को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा- ‘दो पड़ोसी और विश्व के दो सबसे बड़े देश होने के नाते, भारत-चीन के बीच स्थिर, पूर्वानुमानित और मैत्रीपूर्ण संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं समृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुध्रुवीय एशिया और बहुध्रुवीय विश्व के लिए भी महत्वपूर्ण है।’

शी जिनपिंग के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने दिया जवाब

चीन के साथ संबंधों में सुधार के महत्व के बारे में पूछे जाने पर, मोदी ने कहा, ‘राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर, मैं यहाँ से तियानजिन जाऊँगा, जहाँ मैं शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लूँगा। पिछले साल कज़ान में राष्ट्रपति शी के साथ मेरी मुलाकात के बाद से, हमारे द्विपक्षीय संबंधों में लगातार और सकारात्मक प्रगति हुई है।’

ईरान-गाजा के बाद इजरायली बमबारी में मारा गया इस देश का PM! दुनिया में मच गया हड़कंप

Related Post

वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में स्थिरता का उद्देश्य

पीएम मोदी ने कहा, ‘विश्व अर्थव्यवस्था में मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए, भारत और चीन जैसी दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लिए वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में स्थिरता लाने के लिए मिलकर काम करना आवश्यक है।’ इसके आलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारत आपसी सम्मान, हित और संवेदनशीलता के आधार पर रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और रणनीतिक संवाद बढ़ाने के लिए तैयार है ताकि दोनों देशों की विकास चुनौतियों का समाधान किया जा सके।

जापान सरकार की ‘निर्बाध और खुले हिंद-प्रशांत’ की अवधारणा पर, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस संबंध में भारत और जापान की सोच में गहरा सामंजस्य है, जो भारत के ‘विज़न ओशन’ और हिंद-प्रशांत महासागर पहल में भी देखा जा सकता है।

US News: पुलिस ने बीच सड़क पर सिख युवक को मारी गोली, घटना का दिल दहला देने वाला Video आया सामने

Published by

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026