Pakistan Flood News: उत्तरी पाकिस्तान में भारी मानसूनी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने पिछले 24 घंटों में कम से कम 243 लोगों की जान ले ली है, जिनमें शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित बुनेर ज़िले में मरने वाले 157 लोग भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं और बचाव अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर तक के जिले विभिन्न हिस्सों से 78 शव बरामद किए गए और बाद में ढहे हुए घरों और बाढ़ग्रस्त गांवों के मलबे से 79 और शव निकाले गए।
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
जानकारी सामने आ रही है कि, मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। राहत और बचाव कार्य जारी है। बाढ़ ने बुनेर के गांवों में घरों को तबाह कर दिया, जहां अधिकारियों ने शुक्रवार को आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी। एक सरकारी बयान के अनुसार, एम्बुलेंस 100 से ज्यादा शवों को अस्पतालों तक पहुंचा चुकी हैं। बाढ़ के कारण सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि कई परिवार अपने घरों की छतों पर फंसे हुए हैं। हालांकि निकासी अभियान जारी है, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 21 अगस्त तक भारी बारिश जारी रह सकती है।
Trump Putin Meeting: बेनतीजा रही ट्रंप-पुतिन की मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध में सीजफायर पर नहीं बनी कोई बात
अधिकारियों ने क्या कहा?
अधिकारियों ने बताया कि कई लोग अचानक आई बाढ़ में मारे गए या उनके घर ढह गए। पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों से मौतों की खबरें आ रही हैं। खैबर पख्तूनख्वा में आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने बताया कि गुरुवार को मनसेहरा जिले की सिरान घाटी में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में फंसे 1,300 पर्यटकों को बचाने के लिए बचावकर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र जुलाई से कई बार बाढ़ की चपेट में आ चुका है, जिससे काराकोरम राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ है। काराकोरम राजमार्ग पाकिस्तान और चीन को जोड़ने वाला एक प्रमुख व्यापार और यात्रा मार्ग है जिसका इस्तेमाल पर्यटक करते हैं। यह क्षेत्र खूबसूरत ग्लेशियरों का घर है जो पाकिस्तान की 75% जल आपूर्ति प्रदान करते हैं।
एक तरफ पाकिस्तान की जनता बाढ़ और भारी बारिश से परेशान है। तो वहीं, दूसरी तरफ 14 अगस्त को पाकिस्तान ने अपने स्वतंत्रता दिवस पर चीन की नकल करते हुए एक रॉकेट फोर्स बनाने का फैसला किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आर्मी रॉकेट फोर्स कमांड के गठन की घोषणा की है। शरीफ ने कहा कि इससे उनके देश की सेना की युद्धक क्षमताएँ बढ़ेंगी।अब आप बताइये जिस देश की अर्थव्यवस्था कर्ज लेकर चल रही हो, गरीब जनता दाने-दाने को मोहताज हो। बाढ़ से अपनी जान गांव रही हो वहां की सरकार रॉकेट फोर्स बनाने में पैसे बर्बाद करेगी।