Putin On Organ Transplant: द्वितीय विश्व युद्ध (World War Two) की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर चीन में बुधवार (03 सितंबर, 2025) को विजय परेड (Victory Parade) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्नत हथियारों का प्रदर्शन किया गया, बल्कि इस दौरान एक ऐसे मुद्दे पर भी चर्चा हुई, जो चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी क्रांति ला सकती है। परेड के दौरान पुतिन और शी जिनपिंग की बातचीत वायरल हो रही है। जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) को अंग प्रत्यारोपण की मदद से मानव जीवन को 150 साल तक बढ़ाने की संभावना पर चर्चा करते हुए सुना गया। बताया जा रहा है कि इस बातचीत के दौरान उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) भी मौजूद थे।
हॉट माइक में कैद हुई पूरी बातचीत ( entire conversation was captured on hot mic)
शी जिनपिंग और पुतिन की अंग प्रत्यारोपण से जुड़ी यह बातचीत चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के लाइव कवरेज में हॉट माइक पर कैद हो गई। इसे दुनिया भर में 1.9 अरब ऑनलाइन और 40 करोड़ टीवी दर्शकों द्वारा देखने की जानकारी की सामने आ रही है। पुतिन के अनुवादक को यह कहते सुना गया कि जैव प्रौद्योगिकी लगातार विकसित हो रही है। मानव अंगों का प्रत्यारोपण बेहतरीन तरीके से किया जा सकता है। आप जितने लंबे समय तक जीवित रहेंगे, उतने ही युवा रहेंगे और अमरता भी प्राप्त कर सकते हैं। इस पर शी जिनपिंग ने कहा कि कुछ लोगों का अनुमान है कि इस प्रत्यारोपण की मदद से मनुष्य 150 साल तक जीवित रह सकता है।
बस बनने ही वाला था परमाणु बम, तभी नेतन्याहू ने कर दिया ईरान पर हमला, UN ने किया हैरान करने वाला खुलासा
पुतिन ने की पुष्टि (Putin confirmed)
पूरे मुद्दे पर पुतिन (Vladimir Putin) ने बातचीत की पुष्टि की है और संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि स्वास्थ्य सुधार के आधुनिक साधन और अंग प्रत्यारोपण से संबंधित शल्य चिकित्सा, मनुष्यों को यह आशा प्रदान करती है कि सक्रिय जीवन आज की तुलना में अधिक समय तक जारी रह सकता है। चीन में आयोजित विजय परेड के दौरान 50,000 से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए शी जिनपिंग ने चेतावनी दी कि शांति या युद्ध में से किसी एक को चुनना दुनिया का सबसे कठिन काम है। चीन की विजय परेड में हाइपरसोनिक मिसाइलें, मानवरहित नौसैनिक प्रणालियाँ और अन्य उन्नत हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर चीन ने न केवल आर्थिक, बल्कि सैन्य और वैज्ञानिक शक्ति के रूप में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश की।