दिल्ली के ऑटो चालक ने की मानवता की मिसाल पेश, यहां जानें कैसे जीता यात्रियों का दिल?

दिल्ली के एक ऑटो रिक्शा चालक (Delhi Auto Rickshaw Driver) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral on Social Media) हो रहे हैं, जहां उन्होंने एक यात्री से किराया (Ride Fair) लेने से पूरी तरह इनकार कर दिया.

Published by DARSHNA DEEP

Delhi Auto Rickshaw Driver Heat Touching Incident: सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली के एक ऑटो रिक्शा चालक की कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही है. उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एक यात्री ने अपने सोशल मीडिया पर कहानी के बारे में लोगों के साथ शेयर करते हुए लिखा कि, आज के दौर में भी निस्वार्थ सेवा और ईमानदारी जीवित है. जहां देश की राजधानी दिल्ली के एक ऑटो चालक ने एक यात्री से किराया लेने से साफ इनकार कर दिया और सिर्फ मुस्कुराकर उसे जाने दिया.  इस छोटी लेकिन दिल छू लेने वाली घटना की कहानी सोशल मीडिया पर एब तेजी से वायरल हो रही है, जहां लोग ऑटो चालक की जमकर सरहाना कर रहे हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ लोग इस चालक की निस्वार्थ भावना और सादगी की प्रशंसा कर रहे हैं, जो भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसानियत की एक नई मिसाल पेश करती है. 

किराया माफ करने की वजह

एक यात्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि जब वह अपने गंतव्यस्थान पर पहुँचा और पेमेंट करने लगा, तो ऑटो चालक ने किराया लेने से ही मना कर दिया. जिसपर उन ऑटो चालक का कहना था कि उसे उस सवारी से पैसे लेना ठीक नहीं लगा. 

Related Post

मुस्कुराहट के साथ किया विदा

यात्री ने जब पैसे देने की जिद की, तो चालक ने बिना किसी अहंकार के बस एक प्यारी सी मुस्कुराहट दी और वह आगे बढ़ गया. 

सोशल मीडिया पर की जा रही चर्चा

फिलहाल, ऑटो चालक की यह कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ और इंस्टाग्राम पर अब खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहां लोग इस चालक को ‘महान व्यक्ति’ बता रहे हैं. एक यात्री ने लिखा कि ज्यादातर ऑटो चालकों के साथ मोलभाव और झगड़े की खबरें आती हैं, लेकिन इस अनुभव ने देश की राजधानी दिल्ली की एक अलग और अच्छी छवि को पेश करने का काम किया है. 

इतना ही नहीं, वायरल पोस्ट में यह कहा गया है कि कभी-कभी छोटे-छोटे मानवीय कृत्य (Acts of Kindness) किसी का पूरा दिन बना सकते हैं. इंटरनेट यूजर्स इस ऑटो चालक की सादगी और बड़े दिल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि “असली हीरो ऐसे ही होते हैं”. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

IPL का ग्लोबल गेम प्लान—अब ऑस्ट्रेलिया में भी बजेगा डंका! समझें क्या है BCCI का प्लान

Indian Premier League: इस पहल को एडिलेड ओवल के डिपार्टमेंट जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन…

April 15, 2026

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026

Video: PSL की तारीफ सिर्फ पैसों के लिए…IPL को फिल्म बताने वालों को पूर्व पाक खिलाड़ी का करारा जवाब

ipl vs psl: शहजाद ने कहा कि पीएसएल में ज्यादातर वे खिलाड़ी नजर आते हैं…

April 15, 2026