UP Weather Update: अब बदलेगा मौसम का मिज़ाज! रातें होंगी ठंडी, जानें कब बरसेगी बारिश?

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के असर से राज्य में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और रातें ठंडी होंगी. मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना जताई है.

Published by Shivani Singh

उत्तर प्रदेश में मौसम अब करवट लेने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से राज्य में बादलों की सक्रियता बढ़ने लगी है. आने वाले दिनों में न सिर्फ दिन के तापमान में कमी आएगी, बल्कि रातें भी ठंडी होने लगेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, वहीं 29 अक्टूबर से पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना जताई गई है.

तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू

आपको बता दें कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तर प्रदेश में बादलों की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं. शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के पूर्वी भाग में एक निम्न दाब का क्षेत्र बना. इससे राज्य में दिन के बढ़ते तापमान पर लगाम लगेगी और मौसम में फिलहाल स्थिरता बनी रहेगी. इस बीच, पूर्वी हवाओं के थमने के साथ ही रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो गई है.

प्यार ने पूजा को कर दिया अंधा, ऐसे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Related Post

29 अक्टूबर से पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों में राज्य भर में रात के तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी. दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य हो जाएगा. 29 अक्टूबर से वाराणसी समेत राज्य के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बारिश का अनुमान है. शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे गर्मी का एहसास हुआ.

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में दिन के बढ़ते तापमान पर रोक लगेगी. साथ ही, आने वाले तीन-चार दिनों में रात के तापमान में भी लगभग 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी.

एक बार फिर से यूपी हुई शर्मसार, 13 साल की छात्रा से मांगा ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’, नहीं देने पर किया ऐसा हाल

Shivani Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026