Meerut: थाने में लगा ‘कुश्ती का दंगल’! पति-पत्नी के विवाद में जमकर चले हाथ-पैर

Crime News: मेरठ के कंकरखेड़ा पुलिस स्टेशन में उस समय हंगामा मच गया जब परिवार के झगड़े को लेकर दो ग्रुप आपस में भिड़ गए. पुलिस स्टेशन परिसर देखते ही देखते लड़ाई का मैदान बन गया, दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इस झगड़े का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Published by Heena Khan

Crime News: मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. आपने अक्सर देखा होगा कि पति-पत्नी की लड़ाई या झगड़ा होता रहता है, लेकिन क्या आपने कभी देखा है कि ये झगड़ा थाने तक पहुंचा हो! दरअसल, मेरठ के कंकरखेड़ा पुलिस स्टेशन में उस समय हंगामा मच गया जब परिवार के झगड़े को लेकर दो ग्रुप आपस में भिड़ गए. पुलिस स्टेशन परिसर देखते ही देखते लड़ाई का मैदान बन गया, दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इस झगड़े का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

थाने में लगी पंचायत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय से डिफेंस एन्क्लेव में रहने वाले गौरव राघव और उसकी पत्नी आशा राघव के बीच झगड़ा चल रहा था. आशा ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी, जिसके बाद पुलिस ने गौरव और आशा के परिवार को थाने बुलाया. मंगलवार को आशा अपने परिवार के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंची. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने गौरव राघव और उसके पिता महेश राघव को थाने बुलाया. 

Gulf Countries Indians: इस मुस्लिम देश में बसते हैं सबसे ज्यादा भारतीय, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान!

Related Post

लॉकउप के पीछे पूरा परिवार

फिर हुआ कुछ यूं कि थाने में मौजूद आशा की भाभी राधा परिहार ने महेश राघव को थप्पड़ मार दिया. महेश राघव ने भी हमला किया. देखते ही देखते झगड़ा मारपीट में बदल गया. थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा. स्थिति को कंट्रोल करने के लिए रिजर्व पुलिस फोर्स को भी बीच-बचाव करना पड़ा. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर लॉकअप में डाल दिया. पुलिस का कहना है कि थाना परिसर के अंदर मारपीट हुई है, इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

अगर रविवार को किया ये काम, तो जाना होगा जेल; आखिर क्यों बनाया ऐसा कानून?

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026